मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढ़ंग से मनाने को लेकर मुसरीघरारी थाना पर आयोजित की गयी शांति समिति की बैठक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के मुसरीघरारी थाना परिसर में आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से, शनिवार 20 जून को थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

आयोजित इस बैठक को संबोधित करते हुए एएसपी सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय  कुमार पांडे ने कहा कि, मोहर्रम के दौरान सभी प्रकार के नशीले पदार्थों के सेवन तथा डीजे के उपयोग पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान उन्होंने बैठक में मौजूद सभी लोगों से, प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा पर्व को आपसी भाईचारे एवं शांति के साथ मनाने की अपील की। 

बैठक में मौजूद एसडीएम सदर समस्तीपुर दिलीप कुमार ने कहा कि, हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सजग है। उन्होंने यह भी कहा कि, अक्सर इस तरह मौकों पर सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैला दी जाती है। जिससे बचने के लिए उन्होंने लोगों से अपील किया। उन्होंने आमलोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने, तथा किसी भी भ्रामक सूचना की पुष्टि व जानकारी के लिए प्रशासन से सलाह लेने की अपील की गयी।

इस अवसर पर सभी प्रशासनिक पदाधिकारियों ने मोजाहिद-उल-इस्लाम मोहर्रम कमिटी के द्वारा पिछले वर्ष मोहर्रम के दौरान किए गए उत्कृष्ट प्रबंधन, अनुशासन और प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय की जमकर सराहना की। अधिकारियों ने कहा कि कमिटी के सहयोग और सूझबूझ के कारण पिछले वर्ष का आयोजन शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ था, जो अन्य क्षेत्रों के लिए भी एक उदाहरण है।

इस दौरान मोहर्रम कमिटी की ओर से प्रशासन के समक्ष एक विशेष मांगपत्र भी प्रस्तुत किया गया। मांगपत्र में चारों रोड में प्राथमिक उपचार की व्यवस्था, प्रमुख चौराहे को अतिक्रमण मुक्त कराने, सड़क किनारे वृक्षों की छंटाई, शुद्ध पेयजल की उपलब्धता, महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष महिला पुलिस बल की तैनाती तथा अस्थायी शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई। बैठक के अंत में प्रशासन एवं कमिटी के सदस्यों ने आपसी सहयोग, भाईचारे और सौहार्द के साथ मोहर्रम पर्व को सफल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का संकल्प लिया।

आयोजित इस बैठक में सदर अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर दिलीप कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर 01 समस्तीपुर संजय कुमार पांडेय, प्रखंड विकास पदाधिकारी सरायरंजन, अंचलाधिकारी सरायरंजन, कार्यपालक पदाधिकारी मुसरीघरारी तथा गणमान्य लोगों में, नसीम अब्दुल्लाह, हाजी फिरोज, कमलेंद्र सिंह, अब्दुल हकीम, मोहम्मद साहेब जान, असरार दानिश, फनिंदर राम, अताउर रहमान, प्रमोद महतो, मोजाहिद-उल-इस्लाम मोहर्रम कमिटी के पदाधिकारी एवं सदस्य, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फर्जी हस्ताक्षर और मुहर से फर्जी योजनाओं को उजियारपुर में मिल रही स्वीकृति, मनरेगा कार्यालय पर जल्द शुरू हो सकती है अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल! फर्जी योजनाओं के संचालक बने उजियारपुर पीओ महेश कुमार

फर्जी हस्ताक्षर और मुहर से फर्जी योजनाओं को उजियारपुर में मिल रही स्वीकृति, मनरेगा कार्यालय पर जल्द शुरू हो सकती है अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल! फर्जी योजनाओं के संचालक बने उजियारपुर पीओ महेश कुमार