खानपुर थानाध्यक्ष शिव पूजन कुमार की मेहनत लाई रंग: 10 दिनों के भीतर करोड़ों की प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन शातिर चोर गिरफ्तार।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र स्थित महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी मठ मंदिर में हुई चर्चित चोरी कांड का पुलिस ने महज दस दिनों के भीतर सफल खुलासा कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। खानपुर थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार करते हुए चोरी गई करोड़ों रुपये मूल्य की दुर्लभ एवं प्राचीन धार्मिक मूर्तियां बरामद कर ली हैं। पुलिस की इस कार्रवाई की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है।

जानकारी के अनुसार 12 जुलाई 2026 की रात चकोटी मठ मंदिर के गर्भगृह से भगवान श्रीराम, माता जानकी, रामलला, लड्डू गोपाल, भगवान हनुमान एवं लक्ष्मण जी की मूर्तियों सहित अन्य सामान चोरी कर लिया गया था। घटना के बाद मंदिर के पुजारी महंत राम सेवक दास शास्त्री के आवेदन पर खानपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर-2 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। तकनीकी अनुसंधान, सीसीटीवी फुटेज, मानवीय सूचना एवं लगातार छापेमारी के आधार पर पुलिस ने विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघियाघाट निवासी नंदकिशोर महतो, छोटू कुमार एवं गुड्डू कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर चोरी गई छह प्राचीन मूर्तियां, दान पात्र सहित नकदी तथा चोरी में प्रयुक्त एर्टिगा कार (BR01XY-8204) बरामद की है। इसके अलावा समस्तीपुर एवं दरभंगा जिले के विभिन्न मंदिरों से चोरी की गई पीतल की घंटियां, पूजा सामग्री और पीतल के बर्तन भी जब्त किए गए हैं।

पूछताछ में गिरफ्तार अपराधियों ने समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम, हथौड़ी, खानपुर तथा दरभंगा जिले के बहेड़ी और बिरौल थाना क्षेत्रों के कई मंदिरों में चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अपराधियों का बेगूसराय, सीतामढ़ी और समस्तीपुर जिलों में चोरी, डकैती की तैयारी, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर मामलों का आपराधिक इतिहास भी रहा है।

पुलिस ने बताया कि गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस कार्रवाई में खानपुर थाना एवं डीआईयू की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का मानना है कि इस गिरोह की गिरफ्तारी से मंदिरों में हुई कई अन्य चोरी की वारदातों का भी खुलासा होने की संभावना है। इस घटना के सफल उद्भेदन के लिए बनी टीम में थानाध्यक्ष खानपुर शिवपूजन कुमार व प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक पंकज कुमार के अलावे, डीआईयु प्रभारी कुणालचंद्र, पुलिस अवर निरीक्षक संजीवन पासवान, पुलिस अवर निरीक्षक डीआईयू शाखा अमित कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक धनंजय कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक प्रिंस भगत, डीआईयू शाखा के सिपाही संतोष कुमार, अनिश कुमार, कुंदन कुमार चालक सिपाही सत्येंद्र कुमार का नाम शामिल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनरेगा माफियाओं के लाखों रूपए के घोटाले का गवाह बने AE ने बिना जांच पड़ताल किए योजना को दे दी ‘क्लीन चिट’, आवेदक ने AE के जांच को दी सक्षम विभाग के समक्ष चुनौती, घोटाला निकला सही तो इस घोटाले से जुड़े सभी लोगों को जानी पड़ सकती है जेल

मनरेगा माफियाओं के लाखों रूपए के घोटाले का गवाह बने AE ने बिना जांच पड़ताल किए योजना को दे दी ‘क्लीन चिट’, आवेदक ने AE के जांच को दी सक्षम विभाग के समक्ष चुनौती, घोटाला निकला सही तो इस घोटाले से जुड़े सभी लोगों को जानी पड़ सकती है जेल