लंबित मांगों को लेकर अमीन संघ का धरना, 6 अक्टूबर से सामूहिक अवकाश की चेतावनी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। बिहार राज्य अमीन संघ के आह्वान पर जिले के विभिन्न अंचलों में कार्यरत अमीनों ने, सोमवार 5 अक्टूबर को समाहरणालय के मुख्य द्वार के सामने स्थित,  एक पार्टी कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना दिया। जिसकी अध्यक्षता अंचल अमीन सुमन शेखर ने किया। इस दौरान धरनास्थल पर मौजूद अमीनों ने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी भी किया

इस दौरान मौके पर मौजूद अंचल अमीन को संबोधित करते हुए, अनुपम कुमार ने कहा कि, विभागीय स्तर पर कई बार वार्ता और आश्वासन के बावजूद, उनकी लंबित मांगों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। बिहार अंचल अमीन संघ ने अमीन पद के लिए त्रिस्तरीय पदोन्नति, पदनाम बदलकर सहायक राजस्व अधिकारी-तकनीकी करने, वेतनमान बढ़ाने, सेवा संपुष्टि, सुरक्षाकर्मी व जंजीरवाहक की व्यवस्था करने, स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी करने, वाहन/यात्रा भत्ता देने तथा बायोमेट्रिक उपस्थिति से छूट समेत अन्य मांगें रखी हैं।

संघ ने चेतावनी दिया है कि, अगर उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक पहल नहीं की गयी तो, आज 6 अक्टूबर से सभी नियमित अमीन अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश पर चले जाएंगे। संघ ने इसकी सूचना विभाग को पूर्व में दिए जाने की बात कही है। मौके पर अनुपम कुमार, भरत कुमार, सुमन शेखर, आदित्य मिश्रा, सुनिता कुमारी सहित दर्जनों अंचल अमीन मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उजियारपुर थाना क्षेत्र में 72 घंटा के अंदर उत्पाद पुलिस की दुसरी बड़ी कार्रवाई, थाना से 2 किलोमीटर की दुरी पर घंटों खड़ी रही लाखों रूपए मूल्य के ब्रांडेड शराब लोड कंटेनर, उजियारपुर पुलिस को जानकारी भी नही हुई, उत्पाद पुलिस ने छापामारी कर बरामद कर लिया प्रतिबंधित विदेशी शराब