???? बिग ब्रेकिंग: CID व उत्पाद विभाग की टीम ने, पेट्रोल टैंकर से पकड़ा सैकड़ों कार्टून विदेशी शराब

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नसीब लाल झा/अरविन्द कुमार/समस्तीपुर: जिला के मुसरीघरारी थाना अंतर्गत, समस्तीपुर मुसरीघरारी पथ पर विशंभरपुर एलौथ गांव में संचालित, जगदंबा पेट्रोल पंप परिसर से सीआईडी व उत्पाद विभाग की टीम ने, संयुक्त कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित विदेशी शराब से भरी, एक पेट्रोल टैंकर बरामद करने में सफलता पायी है।

सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची मुसरीघरारी पुलिस ने, सीआईडी व उत्पाद विभाग के द्वारा जप्त की गयी टैंकर को जप्त कर लेकर थाने लेते चली गयी। हालांकि इस संबंध में पुछे जाने पर सीआईडी व उत्पाद विभाग की टीम ने कुछ भी जानकारी देने से इनकार कर दिया। आशंका जतायी जा रही है कि, इस दौरान टीम ने करीब 4 सौ कार्टून से अधिक विदेशी शराब जप्त किया है। पुलिस सुत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार, सीआईडी व उत्पाद विभाग को यह सुचना मिली थी कि, समस्तीपुर जिला से होकर विदेशी शराब की एक बड़ी खेप गुजरने वाली है। जिसके बाद सीआईडी व उत्पाद विभाग की टीम ने, वैज्ञानिक तरीके से उक्त शराब लोड टैंकर को, समस्तीपुर मुसरीघरारी पथ पर विशंभरपुर एलौथ गांव स्थित, पेट्रोल पंप के पास से बरामद कर लिया। खबर लिखे जाने तक बरामद शराब की गिनती नही हो पायी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *