???? बिग ब्रेकिंग: नौ दिवसीय यज्ञ में शामिल होने पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नसीब लाल झा/अरविन्द कुमार/समस्तीपुर: सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत लाटबसेपुरा पंचायत के टोला ब्रह्मबाना गांव स्थित, बाबा बृजेश्वर धाम परिसर में आयोजित नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ में शिरकत करने, सरायरंजन विधायक सह बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री, विजय कुमार चौधरी पहुंचे। जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पूजा समिति के लोगों ने बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी का स्वागत, मिथिला परंपरानुसार अंगवस्त्र, चादर व पाग देकर किया गया।

तत्पश्चात स्थानीय विधायक ने पुरे मंदिर परिसर का भ्रमण कर, परिसर स्थित सभी देवी देवताओं की प्रतिमा के आगे अपना सिर नवाया व उनसे लोक कल्याण हेतू आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों व श्रद्धालू भक्तों को, उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि, ज्ञान की बातें आज भी हर शख्स के लिए उतना ही प्रासंगिक है, जितना पहले के समय में था। आज के युग में हम यह जान ही नहीं पाते हैं कि, हम क्या करें जिससे ज्ञान की प्राप्ति हो और पुण्य को प्राप्त किया जा सकें, और क्या ऐसा न करें जो सबसे बड़े पाप का भागीदार बनाता हो। मंत्री विजय कुमार चौधरी ने यह भी कहा कि, सत्य बोलने वाले कुछ समय के लिए परेशान जरूर होते हैं, लेकिन अंत में जीत उन्हीं की होती है, क्योंकि शास्त्रों में भी कहा गया है कि, सत्य कभी पराजित नहीं होता है। सत्य की हमेशा ही जीत होती है। इस दौरान मंत्रीजी ने यह भी कहा कि, उन्होंने अपने कार्यकाल में अपने कार्यस्थल सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र के लोगों को, थोड़ी-बहुत सुविधा देने की कोशिश किए हैं, लेकिन आने वाले दिनों में सरायरंजन विधानसभा को अभी बहूत कुछ देना बांकी है। इस दौरान मौके पर युवा जिला जदयू के जिला महासचिव कन्हैया कुमार, गौतम गोस्वामी, विद्याकर झा, युवा जिलाध्यक्ष विशाल कुमार, नीरज कुमार झा, ऋषभ कुमार, सत्यनारायण मिश्र, जगदीश झा, रतन झा, विमल कुमार झा, कौशल कुमार झा, जितेन्द्र कुमार झा, युवा समाजसेवी सुमित झा, नसीबलाल झा, रामसागर झा सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *