Samastipur: INDIA गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने, राजद प्रत्याशी आलोक कुमार मेहता के लिए मांगा वोट

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/नसीब लाल झा: [ बिहार की आवाज ] उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी आलोक कुमार मेहता के समर्थन में, इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने, मंगलवार 07 मई को ताजपुर प्रखंड के मुर्गियाचक चौक से सघन जनसंपर्क अभियान शुरू किया। इस जनसंपर्क अभियान में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल भी हुए। इस दौरान इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने सरसौना, बहादुरनगर आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाकर, मतदाता मालिकों से लालटेन छाप के पक्ष में मतदान कर आलोक कुमार मेहता को विजयी बनाने का अपील किया।

मौके पर मौजूद भाकपा माले के प्रखंड सचिव, सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, पलायन व भ्रष्टाचार के जिम्मेवार मोदी सरकार को, इस 2024 के चुनाव में मतदाता मालिकों ने मजा चखाने का मुड बना लिया है। इसलिए यहां से राजद उम्मीदवार को जीताकर लोकतंत्र, आरक्षण एवं संविधान बचाने की लड़ाई को सबल बनाना है। इस अभियान का नेतृत्व ऐपवा जिलाध्यक्ष सह माले राज्य कमिटी सदस्य बंदना सिंह, भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, भाकपा माले के मोहम्मद एजाज, मोहम्मद कयूम, मुंशीलाल राय, अर्जुन कुमार, कांग्रेस के अब्दुल मालिक,  वीआईपी के फैजान अहमद आदि ने किया।
   
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के 60 घंटा बाद भी पुलिस के हाथ खाली! दुर्भाग्य या संयोग ? दरभंगा प्रक्षेत्र के DIG के जिला दौरा समाप्त कर दरभंगा लौट जाने के 48 घंटों के अंदर गोलियों की तरतराहट से गूंज उठती है जिला

🔴 बिग ब्रेकिंग: सदर अस्पताल से ईलाज के दौरान पुलिस अभिरक्षा से फरार आरोपित 36 घंटा के बाद न्यायालय में आत्मसमर्पण के दौरान गिरफ्तार! चौकीदार का बेटा सदर अस्पताल में आरोपित के सुरक्षा में था तैनात! अभी भी दलसिंहसराय थाना में चौकीदार पुत्रों का चलता है राज!