अरविन्द कुमार/उजियारपुर:[ बिहार की आवाज ] जिले के उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत, मालती पंचायत स्थित शिव मंदिर परिसर में, गुरुवार 09 मई को बिहार सरकार के उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहुंचे। जहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम उनका स्वागत, मिथिला परंपरा के अनुसार पाग, माला व चादर देकर किया।

आयोजित इस चुनावी सभा को संबोधित करते हुए, बिहार सरकार के उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि, मोदी जी के कार्यकाल में देश काफी तेजी से आगे बढ़ा है। रोजगार के नये अवसर सृजित हुए हैं। इसी तरह उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र भी मुख्यमंत्री नितिश कुमार, व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय जी के नेतृत्व में काफी विकास किया है। हालांकि इस सबके बीच जो भी कमी रह गयी है, उसे आने वाले दिनों में पुरा कर लिया जाएगा। इसलिए आप सभी अपना एक एक कीमती वोट नित्यानंद राय जी को देकर भारी मतों से विजयी बनाएं। अगर कोई परेशानी हो तो उपर मोदी जी को और उन्हें ही देख लिजिए, और वोट दिजिए।

सभा के अंत में उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि, पिछले लोकसभा चुनाव में 40 में 39 सीटें भाजपा को मिली थी, लेकिन इस बार वह एक सीट भी किसी के लिए नही छोड़ेंगे। इस बार 40 की 40 सीट एनडीए गठबंधन के खाते में जाएगी, और पुरे भारतवर्ष में एनडीए गठबंधन अबकी बार 400 पार जाएगी। मौके पर मालती के उपमुखिया कैलाश पंडित, ऋषिकेश मिश्र उर्फ ऋषिकेश कश्यप, ललन सिंह, सतीश मिश्रा, संतोष कुशवाहा, अमरेश्वर मिश्रा उर्फ गुलजारी, राम बहादुर सिंह, सतीश शर्मा, अभिषेक कुमार सिंह, नितेश कुमार सिंह, राकेश कुमार, चंदन कुमार पंडित, उमेश चन्द्र राम, अशोक कुमार शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।







