समस्तीपुर: सदर अनुमंडल क्षेत्र में पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को हो रही समस्याओं के समाधान को लेकर गुरुवार 02 अप्रैल को सदर अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर दिलीप कुमार ने, एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया।

आयोजित इस प्रेस वार्ता के दौरान पेट्रोल पंपों पर ईंधन की उपलब्धता, गुणवत्ता, माप में पारदर्शिता और उपभोक्ताओं की शिकायतों पर एसडीएम सदर समस्तीपुर दिलीप कुमार ने विस्तार रूप से जानकारी दिया।
आयोजित इस प्रेस वार्ता के माध्यम से अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी पेट्रोल पंप संचालकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि, सभी पंप संचालक निर्धारित मानकों का पूर्ण रूप से पालन करना सुनिश्चित करेंगे, साथ ही उपभोक्ताओं के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता नही करेंगे। अगर उपभोक्ताओं के द्वारा किसी भी प्रकार की शिकायत किसी भी पेट्रोल पंप के खिलाफ मिलेगी तो, उन पर कार्रवाई होना निश्चित है।
साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि, नियमित जांच और निरीक्षण अभियान चलाकर पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान उन्होंने मीडिया के माध्यम से, आम जनता से यह अपील भी किया कि, अगर किसी भी पेट्रोल पंप पर किसी भी तरह की समस्या जैसे कम तेल देना, खराब गुणवत्ता या गलत माप वाली तेल देना आदि की समस्या आती है तो, तत्काल इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि उनके खिलाफ समय पर कार्रवाई की जा सके।







