अरविन्द कुमार/समस्तीपुर: [ बिहार की आवाज ] समस्तीपुर मुजफ्फरपुर रेल मार्ग पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दूधपूरा गांव के पास, रेलवे ट्रैक के बगल से एक अज्ञात महिला का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना मुफस्सिल पुलिस को दिया। सुचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस ने, मृत महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर, पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज, मामले की छानबीन में जुट गई है।

मृत महिला की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। महिला के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। हालांकि घटनास्थल के पास मौजूद कुछ लोगों का बताना है कि, महिला की मौत शायद ट्रेन से गिरकर हो गई होगी। वहीं कुछ अन्य लोगों का भी यह भी बताना है कि, उक्त महिला की कहीं अन्यत्र हत्या कर, इस घटना को हादसा साबित करने के उद्देश्य से, रेलवे ट्रैक के बगल में लाकर रख दिया गया है। वहीं इस बाबत पूछे जाने पर मुफस्सिल थाना के अपर थानाध्यक्ष राकेश शर्मा का बताना है कि, समस्तीपुर मुजफ्फरपुर रेलखंड के दुधपुरा गांव से, रेलवे ट्रैक के बगल से एक 30 वर्षिया अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया है। शव का पहचान होने के लिए 72 घंटे तक सदर अस्पताल के शीतगृह में सुरक्षित रखा जाएगा। 72 घंटे बाद भी शव का पहचान नहीं होने पर उसका दाह संस्कार सरकारी स्तर से कर दिया जाएगा। हालांकि खबर लिखे जाने तक महिला के शव की पहचान नहीं हो पायी थी।







