???? बिग ब्रेकिंग: दहेज के लिए नवविवाहिता की पीट-पीटकर व गला दबाकर हत्या

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:[समस्तीपुर] विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव में, एक नवविवाहिता की ससुराल वालों के द्वारा, पीट-पीट कर तथा गला दबाकर हत्या कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। जिसकी सूचना किसी तरह मृतिका के मायके वालों को हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के पिता विद्यापतिनगर थाना पहुंच, घटना के संबंध में विद्यापतिनगर थानाध्यक्ष को सूचना देते हुए, थाने की पुलिस के साथ मृतका के घर पर पहुंचे।

जहां मृतिका का शव उसके ससुराल में ही, एक रूम में बिछावन पर रखा हुआ था, तथा मृतिका का पति, ससुर और देवर भी उसी रूम में बैठा हुआ था। जहां पुलिस को देखते ही मृतिका का का देवरा मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। वहीं स्थानीय पुलिस ने मृत नवविवाहिता के पति व ससुर को हिरासत में लेकर थाने लेती चली गई। वहीं घटनास्थल पर पहुंची विद्यापतिनगर पुलिस ने वह शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज, मामले की छानबीन में जुट गई है।

मृत नवविवाहिता की पहचान, विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव निवासी, रोहित कुमार की 18 वर्षिया पत्नी संजू कुमारी के रूप में की गई है। घटना के संबंध में मृतिका के मायके वालों का बताना है कि, मृतका के पिता उजियारपुर थाना क्षेत्र के परोरिया गांव निवासी लुटकून साह का बताना है कि, उन्होंनें अपनी पुत्री संजू कुमारी की शादी, विगत कुछ माह पुर्व विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव निवासी, 22 वर्षीय रोहित कुमार के साथ की थी।

शादी के कुछ दिन बाद तक तो सब कुछ ठीक-ठाक रहा, लेकिन विगत 10 दिनों से मृतिका को उसके ससुराल वाले दहेज के पैसे वह गाड़ी के लिए मारपीट कर रहे थे।

जिसकी सूचना मृतिका ने उनलोगों को भी दिया था। इधर कुछ दिनों से मृतिका से उसके मायके वालों की बातचीत भी नहीं हो पा रही थी। इसी बीच शुक्रवार 14 जून की देर रात को उन्हें सूचना मिली कि, मृतिका की ससुराल वालों ने पीट-पीट कर तथा गला दबाकर हत्या कर दिया है। 

इसके बाद वह लोग विद्यापतिनगर पुलिस के साथ मृतिका के ससुराल पहुंचे। जहां उसके घर में ही मृतिका का शव बेड पर रखा हुआ था, तथा घटनास्थल पर ही मृतिका का ससुर और पति भी मौजूद था, हालांकि घटना स्थल पर पुलिस को देखते ही मृतिका का देवर घटनास्थल से भाग खड़ा हुआ।

वहीं संबंध में थानाध्यक्ष फिरोज आलम का बताना है की, एक विवाहिता का शव उसके ही घर में बेड पर रखा हुआ मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सकेगा। फिलहाल मृतिका के मायके वालों की तरफ से या ससुराल वालों के तरफ से, अभी तक कोई आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद आवेदन के आधार पर ही विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *