
नसीब लाल झा/ताजपुर:[ समस्तीपुर ] बंगरा थाने की पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हूए, थाना क्षेत्र के कुबौलीराम गांव में घर के पीछे रखा 60 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया है। जिसे जप्त कर थाने लाकर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में बंगरा थानाध्यक्ष मनिषा कुमारी 3 नामजद व 2 अज्ञात शराब धंधेबाजों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जूट गयी है। इस बाबत पुछे जाने पर थानाध्यक्ष बंगरा मनिषा कुमारी ने बताया कि, बुधवार 26 जून की देर शाम को गुप्त सूचना मिली कि, थाना क्षेत्र के कुबौलीराम गांव में एक बड़ी शराब की खेप स्थानीय शराब धंधेबाजों के द्वारा उतारकर उसकी खरीद बिक्री की जा रही है। सुचना मिलते ही उन्होंने कुवौलीराम गांव स्थित मौके पर पहुंचे। जहां पुलिस गाड़ी को देखते ही मौके पर खड़े कुल 05 शराब धंधेबाज भागने लगा। जिसे छापामारी टीम में शामिल पुलिस बल के द्वारा खदेड़कर पकड़ने की कोशिश भी की गयी, लेकिन सभी शराब धंधेबाज अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। इसी दौरान जब उक्त स्थान पर खोजबीन की गयी तो, स्थानीय जगदीश साह के घर के पीछे से 60 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया गया। जिसे जप्त कर थाने ले आया गया। मौके से फरार 5 शराब धंधेबाजों में से तीन शराब धंधेबाजों की पहचान कर ली गयी है, तथा 2 अन्य शराब धंधेबाजों की भी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। बहूत जल्द सभी धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मौके पर पुलिस अवर निरीक्षक रामावधेश सिंह, प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक प्रिति कुमारी, सहायक पुलिस अवर निरीक्षक पिंकु कुमार आदि मौजूद रहे।









