???? बिग ब्रेकिंग: उजियारपुर थानाध्यक्ष की मनमानी, शांति समिति की बैठक में युवाओं को नही करते हैं शामिल, 22 पंचायतों वाली थाना में नही दिखे 01 भी मुखिया व ताजिया जुलूस समिति के लोग, बैठक के नाम पर थानाध्यक्ष करते है केवल खानापूर्ति

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार/उजियारपुर:[समस्तीपुर] जिले के उजियारपुर थाना परिसर में बुधवार 10 जुलाई को, आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक सर्किल इंस्पेक्टर नीरज तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

विभागीय आदेश के आलोक में खानापूर्ति के लिए, 22 पंचायतों वाली इस थाना में आयोजित की गयी शांति समिति की इस बैठक में, एक भी पंचायत के मुखिया व जिला पार्षद सहित अन्य जनप्रतिनिधी भी दिखाई नही दिए। आयोजित इस बैठक में 2 सरपंच, 1 पंचायत समिति तथा विभिन्न राजनीतिक पार्टीयों के भी मात्र आधा दर्जन लोग ही शामिल हुए। इस दौरान उजियापुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, जिला पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर विनय तिवारी के आदेश की भी धज्जियां उड़ाते हुए देखे गए।

आपको बता दें कि, विगत कुछ माह पूर्व ही जिला पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर ने, यह विभागीय आदेश जारी किया था कि, किसी भी प्रकार की शांति समिति की बैठक में, थानाध्यक्ष अपने थाना क्षेत्र के युवा वर्ग को अवश्य शामिल करेंगे। उसमे भी उस युवा को खास तरजीह देने की बात की गयी थी, जिनकी आयु 18 से 25 वर्ष के बीच हो। लेकिन उजियापुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार तो, जिला पुलिस अधीक्षक के उन आदेशों की धज्जियां उड़ाने में भी पीछे नही रहे।

जहां शांति समिति की बैठक करने के नाम पर, बस 10 से 15 लोगों को बिठाकर फोटो क्लिक कराकर जिला पुलिस ग्रूप में डालकर खानापूर्ति कर लिया। आपको बता दें कि उजियारपुर थाना क्षेत्र के कुछ गांव में अक्सर मोहर्रम पर्व के दौरान, ताजिया मिलान के दौरान तथा ताजिया जुलूस निकालने के दौरान विवाद हो जाता है। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि, मुहर्रम के अवसर पर शांति समिति की बैठक के नाम पर खानापूर्ति करने वाले, यह थानाध्यक्ष मुहर्रम पर्व को किस प्रकार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराते हैं।

आपको बता दें कि, उजियारपुर थाना क्षेत्र का एक गांव ऐसा है, जहां प्रत्येक वर्ष मुहर्रम के दिन ताजिया मिलान के दौरान एक ही समुदाय के दो गुटों के बीच अक्सर झड़प हो जाती है। अभी तक के ईतिहास में उजियारपुर थाना के पुर्व थानाध्यक्ष अनिल कुमार ही एक ऐसे थानाध्यक्ष थे, जिन्होंने उस गांव में भी शांतिपूर्ण ढंग से ताजिया मिलान करवा दिया था। हालांकि उजियारपुर थाना के वर्तमान थानाध्यक्ष की कार्यशैली को देखकर ऐसा करना संभव नही दिख रहा है कि, वह शांतिपूर्ण तरीके से मुहर्रम का पर्व संपन्न करा पाएं।

वैसे इस बैठक के दौरान अंचलाधिकारी उजियारपुर आकाश कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर नीरज तिवारी, पुलिस अवर निरीक्षक राजीव रंजन कुमार, राजद नेता परवेज आलम, राजेश्वर महतो, मोहम्मद चांद, पुर्व सरपंच रामपुनित सहनी, पैक्स अध्यक्ष विद्यानंद सिंह, शिक्षाविद गौड़ी शंकर सिंह, पुर्व मुखिया अब्दुल हफीज आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महारानी की जिंदगी जीने के लिए जहां भी गयी! अपराधी, शराब माफिया व सता-पक्ष के लोगों से रखे मधुर संबंध, समस्तीपुर का शराब माफिया सीमावर्ती जिला में है एक्टिव! पदाधिकारी और माफिया के नाम सहित खुलासा बहूत जल्द।