???? बिग ब्रेकिंग: SDPO दलसिंहसराय को मिली बड़ी सफलता, कार सवार दम्पत्ति पर हुए जानलेवा हमला मामले में 2 नाबालिग सहित 5 गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/शिव उदय सिंह/दलसिंहसराय:[समस्तीपुर] दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के सरदारगंज मुहल्ला के पास, मधुबनी निवासी अमितेश झा पर मुहर्रम के पुर्व निकाली गयी झांकी में शामिल उपद्रवियों द्वारा, रविवार 14 जुलाई की देर संध्या उन पर किए गए जानलेवा हमला मामले में दलसिंहसराय एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा ने, एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए इस घटना को अंजाम देने वाले उपद्रवियों में से 5 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

हिरासत में लिए गए उपद्रवियों में 02 नाबालिक बताया जा रहा है। गिरफ्तार उपद्रवियों की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के चकनवादा गांव निवासी, मोहम्मद सलाउद्दीन के 25 वर्षिय पुत्र मोहम्मद सज्जाद, मोहम्मद आसिफ के 24 वर्षिय पुत्र मोहम्मद इस्तियाक, मोहम्मद सलाउद्दीन के 22 वर्षिय पुत्र मोहम्मद सोनू, स्वर्गीय मोहम्मद आसिफ के 17 वर्षिय पुत्र तारिक परवेज मुशर्रफ तथा स्वर्गीय मोहम्मद इरफान के 14 वर्षिय मोहम्मद फरहान उर्फ बिट्टू के रूप में की गयी है।

इस संबंध में दलसिंहसराय एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा का बताना है कि, दलसिंहसराय सरदारगंज चौक के पास मधुबनी निवासी कार सवार दंपत्ति जो मधुबनी से आकर पटना जा रहे थे। जिनके साथ मुहर्रम पूर्व निकाली गयी झांकी में शामिल उपद्रवियों ने उनकी कार का शीशा तलवार, विकेट, हॉकी स्टिक व लाठी डंडे से मारकर तोड़ दिया था। जिसमें मधुबनी निवासी अमितेश कुमार झा की पत्नी व बेटे अंशुमन घायल हो गए थे।

जिससे संबंधित अमितेश कुमार झा ने दलसिंहसराय थाना को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी थी। जिसके बाद उनके नेतृत्व में बनी टीम ने, थाना क्षेत्र के चकनवादा गांव में छापामारी कर कार सवार दंपत्ति के साथ मारपीट की घटना को अंजाम देने वालों में से, दो नाबालिग सहित पांच उपद्रवियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस दौरान एसडीपीओ दलसिंहसराय विवेक कुमार शर्मा ने यह भी बताया कि, अन्य उपद्रवियों की भी पहचान कर ली गयी है।

बहुत जल्द उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उक्त उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए बनी टीम में थानाध्यक्ष दलसिंहसराय राकेश कुमार रंजन, अपर थानाध्यक्ष पुष्पलता कुमारी, पुलिस अवर निरीक्षक दलसिंहसराय थाना मनोज कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह, सुबोध कुमार, रंजित कुमार, प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक अन्नू सिंह, सहायक पुलिस अवर निरीक्षक नरेश पासवान, राहुल कुमार कश्यप, रंजित कुमार तथा पीटीसी प्रणय कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *