???? बिग ब्रेकिंग: समस्तीपुर मुजफ्फरपुर रेलखंड पर चालक के सुझबूझ से टला बड़ा रेल हादसा, दो दर्जन से अधिक बोगियों को एक झटके में छोड़कर आगे बढ़ चला बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, बोगियों को जोड़ने वाली कपलिंग में खराबी आने की वजह से हुआ हादसा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:[समस्तीपुर] बिहार के समस्तीपुर में एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के मुताबिक समस्तीपुर मुजफ्फरपुर रेलखंड पर कर्पूरीग्राम व पूसा स्टेशन के बीच, नई दिल्ली से दरभंगा जा रही 12566 डाउन बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, 2 दर्जन से अधिक बॉगी को एक झटके के साथ छोड़कर, दो कोच को अपने साथ लेकर आगे बढ़ गयी।हालांकि करीब 8 सौ मीटर आगे जाने के बाद लोको पायलट को इस घटना का आभास हो गया। जिसके बाद लोको पायलट ने तत्काल ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दिया, तथा बाद में ट्रेन को पीछे ले जाकर रेलवे के वरीय अधिकारियों की मौजूदगी में, अलग हो चुके बॉगी को छुटे हुए बॉगी से जोड़कर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गयी।

इस घटना के कारण मुजफ्फरपुर समस्तीपुर रेलमार्ग पर करीब 3 घंटों तक ट्रेन का परिचालन बाधित रहा है। उक्त हादसा सोमवार 29 जुलाई की सुबह करीब 09:30 की है। घटना के संबंध में ट्रेन में सवार समस्तीपुर स्टेशन पर उतरने वाले यात्रियों का बताना है कि, जब ट्रेन पुसा रेलवे स्टेशन पार कर गयी, तो वह लोग अपना सामान इकट्ठा करने लगे।अभी ट्रेन कर्पूरीग्राम स्टेशन से पीछे ही थी कि, अचानक एक जोर का झटका महसुस हुआ।

झटका लगने के बाद ट्रेन में उनके साथ मौजूद अन्य यात्रियों के भी होश उड़ गए। ट्रेन में सवार सभी यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ट्रेन के बॉगी में सवार यात्रीयों ने खिड़की से बाहर झांकना शुरू कर दिया।

तब जाकर यह पता लगा कि, ट्रेन का ईंजन अपने साथ मात्र दो बॉगी को लेकर करीब 8 सौ मीटर आगे बढ़ गयी है। हालांकि आगे जाने के बाद ट्रेन के लोको पायलट को भी यह अंदाजा हो गया कि, पुरी की पुरी ट्रेन पीछे ही छुट चुकी है।

जिसके बाद उसने भी ट्रेन को रोक दिया तथा बैक लाकर, छुटे हुए बॉगी को एक बार फिर जोडकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गया। हालांकि इस दौरान किसी भी प्रकार के जान माल के नुकसान की खबर नही है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि, दो बोगियों को आपस में जोड़ने वाली कपलिंग में खराबी आ जाने की वजह से बोगियां अलग हो गयी। वहीं घटना की सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे, रेलवे के आलाधिकारी मामले की गहनता से जांच में जूट गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के 60 घंटा बाद भी पुलिस के हाथ खाली! दुर्भाग्य या संयोग ? दरभंगा प्रक्षेत्र के DIG के जिला दौरा समाप्त कर दरभंगा लौट जाने के 48 घंटों के अंदर गोलियों की तरतराहट से गूंज उठती है जिला

🔴 बिग ब्रेकिंग: सदर अस्पताल से ईलाज के दौरान पुलिस अभिरक्षा से फरार आरोपित 36 घंटा के बाद न्यायालय में आत्मसमर्पण के दौरान गिरफ्तार! चौकीदार का बेटा सदर अस्पताल में आरोपित के सुरक्षा में था तैनात! अभी भी दलसिंहसराय थाना में चौकीदार पुत्रों का चलता है राज!

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के 60 घंटा बाद भी पुलिस के हाथ खाली! दुर्भाग्य या संयोग ? दरभंगा प्रक्षेत्र के DIG के जिला दौरा समाप्त कर दरभंगा लौट जाने के 48 घंटों के अंदर गोलियों की तरतराहट से गूंज उठती है जिला

🔴 बिग ब्रेकिंग: सदर अस्पताल से ईलाज के दौरान पुलिस अभिरक्षा से फरार आरोपित 36 घंटा के बाद न्यायालय में आत्मसमर्पण के दौरान गिरफ्तार! चौकीदार का बेटा सदर अस्पताल में आरोपित के सुरक्षा में था तैनात! अभी भी दलसिंहसराय थाना में चौकीदार पुत्रों का चलता है राज!