शिव उदय सिंह:[दलसिंहसराय] दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पांड़ गांव में, खेतों में पटवन करने गए युवक की मौत 11 हजार वोल्ट करंट की चपेट में आकर हो गयी। घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की काफी भीड़ जुट गयी। परिजनों में चीख पुकार मच गयी।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दलसिंहसराय पुलिस को दिया। सुचना मिलने के बाद मृतक के घर पहुंची दलसिंहसराय पुलिस ने, मृत युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर, पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।

मृत युवक की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पांड़ पंचायत स्थित वार्ड 02 निवासी, स्वर्गीय लक्ष्मी सहनी के 35 वर्षीय पुत्र छोटेलाल साहनी के रूप में की गई है। घटना गुरुवार 8 अगस्त की देर शाम 7:30 बजे की बताई जा रही है।

घटना के संबंध में मृतक के परिजन का बताना है कि, मृतक अपने घर से करीब 1 किलोमीटर दुरी पर स्थित, सरकारी पोखर के भिंडा पर शमरशेबल से अपने खेतों में पानी पटवन करने गया था। जहां पहले से पोल पर से टूटकर जमीन पर गिरे 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आकर झुलस गया।
जिसे आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने देखकर, शोर मचाना शुरू कर दिया, तथा मृतक के घर वालों को इसकी सूचना दी। सुचना मिलने के बाद वहलोग घटनास्थल पर पहुंच, घायल युवक को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल दलसिंहसराय में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उक्त युवक की मौत हो गई।
इसके बाद उनलोगों ने इसकी सूचना दलसिंहसराय पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची दलसिंहसराय पुलिस ने, मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
आपको बता दें कि मृतक शादीशुदा था तथा, उसके चार छोटे-छोटे बच्चे हैं। मृतक ही एकमात्र उस घर का सहारा था। घटना के बाद से पांड़ गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।








