अरविन्द कुमार/अमित कुमार:[ समस्तीपुर ] जिले के मोहनपुर स्थित बलिराम भगत महाविद्यालय परिसर में,
आइसा बिहार राज्य परिषद की दो दिवसीय बैठक रविवार 25 अगस्त से प्रारंभ हो गयी। आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता, आईसा की राज्याध्यक्ष प्रीति कुमारी ने किया, तथा संचालन राज्य सचिव सबीर कुमार ने किया।

आयोजित इस बैठक को संबोधित करते हुए आइसा के प्रभारी कॉमरेड अभ्युदय ने कहा कि, आज मोदी सरकार सबसे ज्यादा संविधान और लोकतंत्र पर ही हमला कर रही है। आज कई तरह के कानून बदले जा रहे है। सबसे ज्यादा हमला अल्पसंख्यक, दलितों व महिलाओं पर हो रहे हैं। विगत कुछ दिनों में मॉब लिंचिंग की घटना में भी अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई है।

दिन प्रतिदिन बलात्कार की घटना भी बढ़ती जा रही है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि, आज के समय में नौजवानों का सबसे बड़ा सवाल रोजगार हो गया है। आज रोजगार पर भी हमला तेज हो गया है। आज बिहार के लिए सबसे मजबूत प्रश्न शिक्षा और रोजगार का हो गया है।

जिसके खिलाफ आइसा को आगे बढ़कर लड़ना होगा। उच्च शिक्षा में छात्रों के सहभागिता बढ़ाने तथा, सुविधा की ढ़ोल पीटने वाली बिहार सरकार आज, पीजी में छात्रों का नामांकन सुनिश्चित नही कर पा रही है।

जिसके कारण आइसा आगामी दिनों में शिक्षा-रोजगार के सवालों को लेकर मजबूत आंदोलन करेगी। आयोजित इस बैठक के दौरान नई शिक्षा नीति 2020 पर भी विस्तार रूप से चर्चा हुई।

आयोजित इस बैठक में लोकेश राज, अजय कुमार, मयंक कुमार, विकास कुमार, मनिषा कुमारी, प्रवीण कुमार, प्रिंस पासवान, नीरज कुमार, रौशन कुमार, पावेल कुमार, कौशिक कुमार, दीपक कुमार, फरमान, अभिषेक, द्राक्षा जबी, विकास यादव, प्रिंस राज, सोनू, नवीन, मोहम्मद फैज सहित दर्जनों की संख्या में बिहार राज्य परिषद के सदस्य मौजूद रहे।







