अरविन्द कुमार/अमित कुमार: (समस्तीपुर) जिले के मुफ्फसिल थाना अंतर्गत काशीपुर मुहल्ला के सोनबर्षा चौक पर, वर्षों बाद एक बार फिर गरीब परिवार पर भूमाफियाओं का कहर मंगलवार 24 सितम्बर को देखने को मिला। जहां स्थानीय भू-माफियाओं के द्वारा मंगलवार की शाम को अपने दबंग व अपराधिक प्रवृति के साथियों द्वारा, जबरदस्ती एक घर में घुसकर तोड़फोड़ व लूटपाट की घटना को अंजाम दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

इस दौरान बदमाशों ने उक्त घर में घुसकर घंटों उत्पात मचाया गया। घरवाले किसी तरह घर के अंदर छिपकर अपनी जान बचाते हुए इसकी सुचना डायल नंबर 112 को दिया। सुचना मिलने के बाद डायल नंबर 112 की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गयी है। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पुर्व सभी बदमाश मौके से फरार हो चुके थे।
घटना के संबंध में काशीपुर मुहल्ला के रहने वाले पिड़ित व्यक्ति रामचंद्र साह का बताना है कि, जिस जमीन पर उनका घर है, वह जमीन उनके पूर्वजों ने काफी साल पहले रजिस्ट्री करवाया हुआ है। उसी जमीन के कुछ भाग पर दूसरा पक्ष अपना हिस्सा बताता रहा है। जिसके बाद यह मामला न्यायालय में चला गया।
न्यायालय में सुनवाई की कार्रवाई पूरी होने के बाद न्यायालय का फैसला भी उनके ही पक्ष में आया। जिसके बाद स्थानीय प्रशासन के द्वारा उस जमीन की मापी कराकर, सीमांकन कर दिया गया।
जिसके बाद आक्रोशित भूमाफिया 40-50 अज्ञात बदमाशों के साथ गोली बंदूक लेकर उनकी दुकान पर आया तथा दुकान में लूटपाट करने लगा, तथा दुकान का सारा सामान रैक सहित लूटकर लेते चला गया, तथा जाते जाते जमीन खाली नही करने पर जान से मारने की धमकी भी देता गया है। इस घटना के बाद से पुरा ईलाका दहशत में है, साथ ही पिड़ित परिवार के लोग भी काफी खौफजदा हैं।







