अरविन्द कुमार/अमित कुमार:( समस्तीपुर) जिले के उजियारपुर थाना अंतर्गत दलसिंहसराय जंदाहा मुख्य मार्ग एसएच-88 को मोहन चौक के पास स्थानीय लोगों ने सड़क पर ही, खाट, चौकी, दरी, जाजिम बिछाकर सो गए तथा एसएच-88 को पुरी तरह जाम कर दिया। सड़क जाम के कारण जामस्थल के दोनों तरफ करीब 3 किलोमीटर तक गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई।

उधर इस सड़क जाम की सुचना स्थानीय ग्रामीण पुलिस बल के द्वारा स्थानीय थाना को रात के 3 बजे ही दे दी गई थी, बाबजुद सुबह के 8 बजे तक उजियारपुर पुलिस जाम स्थल पर नहीं पहुंच पाई थी। उधर सड़क जाम में शामिल मृतका की बहन का बताना है कि, उनकी बहन समस्तीपुर शहर के कृष्णापुरी मुहल्ले में रहकर पढ़ाई करती थी।
पिछले दिनों 4 अक्टूबर को उनकी बहन मौसमी कुमारी का शव उसके ही एक किराए के कमरा से संदिग्ध अवस्था में पाया गया था। जहां घटनास्थल पर पुर्व से ही मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विक्रमपुर बांदे गांव निवासी, हर्षवर्धन कुमार तथा उसकी मां मौजूद थी। हर्षवर्धन उनकी बहन मौसमी कुमारी के साथ ही पढ़ाई करता था।
घटना के दिन मुफस्सिल पुलिस घटनास्थल पर तो पहुंची लेकिन उक्त युवक को हिरासत में लेकर थाने पर ले जाकर छोड़ दिया। जबकि उन्होंने अपनी बहन मौसमी कुमारी की हत्या करने का आरोप हर्षवर्धन व उसकी मां पर लगाया था।
जिसके विरोध में उनलोगों ने आज 7 अक्टूबर की अहले सुबह करीब 3 बजे से ही दलसिंहसराय जंदाहा मुख्य मार्ग को एसएच-88 पर जट्टाडीह चौक से 500 मीटर पुरब सड़क पर दरी जाजिम, खाट, चौकी आदि रखकर जाम कर दिया है। सड़क जाम कर रहे लोग हत्या में शामिल मां व बेटे को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े रहे।
हालांकि इस संबंध में स्थानीय सुत्रों का बताना है कि, मृतका ने एक स्मार्ट फोन खरीदा था। जिसकी जानकारी मिलने के बाद मृतका के परिजनों ने उसे डांट लगायी थी। जिसके बाद उक्त युवती का शव संदिग्ध अवस्था में जिला मुख्यालय स्थित कृष्णापुरी मुहल्ले के किराए के कमरे से बरामद किया गया था।
हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा। उधर सड़क जाम की सुचना मिलने के करीब 5 घंटे बाद उजियारपुर थाने की पुलिस जामस्थल पर पहुंच सड़क जाम कर रहे लोगों को समझा बुझाकर जाम हटाने के प्रयास में जुटी हुई है।
हालांकि खबर लिखे जाने तक स्थानीय पुलिस लोग सड़क जाम समाप्त नही करा पायी थी, लोग सड़क पर बैठे हुए ही थे।वहीं इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक पिंकी प्रसाद का बताना है कि, मामले की जांच की जा रही है। अगर जांच में उक्त युवक व उसकी मां की सहभागिता पायी जाती है तो, दोनों के विरूद्ध विधी सम्मत कार्रवाई की जाएगी।







