???? बिग ब्रेकिंग: बंगरा थानाध्यक्ष मनिषा कुमारी ने सीओ आरती कुमारी के साथ थाना क्षेत्र के विभिन्न पुजा पंडालों का किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित कुमार/अरविन्द कुमार:[बंगरा] जिले की बंगरा थाने की पुलिस ने ताजपुर अंचलाधिकारी आरती कुमारी के साथ बंगरा थाना क्षेत्र के विभिन्न पुजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान थानाध्यक्ष मनिषा कुमारी व अंचलाधिकारी आरती कुमारी ने, सभी पुजा समिति के लोगों से पूजा पंडालों के समीप आग से बचाव का उपाय तथा स्वच्छता बरतने का निर्देश दिया।

इस दौरान उन्होंने वाहन चालकों के लिए दिशा-निर्देश से संबंधित मुख्य जगहों पर पोस्टर भी लगाने का निर्देश दिया है। इस दौरान थानाध्यक्ष मनिषा कुमारी ने स्पष्ट तौर पर कहा कि, पूजा पंडालों के आसपास भीड़भाड़ वाले ईलाकों में वाहन खड़ी नही की जाएगी।

सभी प्रकार के वाहन पुजा पंडालों के मुख्य पथ वाले ईलाकों से दुर खड़ा करने का व्यवस्था करना पूजा समिति के लोगों को होगा। श्रद्धालुओं के आवागमन अवरुद्ध होने की स्थिति में वाहन चालक तथा वाहन मालिकों के विरूद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

मौके पर मौजूद अंचलाधिकारी ताजपुर आरती कुमारी ने पूजा समितियों से पूजा पंडाल में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन व पूजा अर्चना के लिए उमड़ने वाले भीड़ को देखते हुए, महिला व पुरूष श्रद्धालुओं के प्रवेश के लिए अलग अलग लाइन लगाने के लिए बैरिकेटिंग, भीड़भाड़ को नियंत्रित करने के लिए वोलेंटियर की व्यवस्था, ड्रेस कोड, अश्लील गानों पर रोक, सीसीटीवी कैमरे, पेयजल आदि का समुचित व्यवस्था रखने का निर्देश दिया।

इस दौरान थानाध्यक्ष बंगरा मनिषा कुमारी ने बताया कि, श्रद्धालुओं की सुरक्षा व मनचले युवकों पर नजर रखने के लिए सिविल ड्रेस में विभिन्न पूजा पंडालों में, पुरुष पुलिस कर्मी के साथ साथ महिला पुलिस कर्मी भी तैनात किए जाएंगे, ताकि कोई अप्रिय घटना नहीं घटे। मौके पर ताजपुर बीडीओ गौरव कुमार व रोहन कुमार मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मोबाइल चोरी के आरोप में नाबालिग की पीट-पीटकर हत्या! परिजनों ने मृतक के शव को आरोपित के दरवाजे पर रख जमकर किया हंगामा! आधा दर्जन थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची! दो पक्षों के बीच भारी तनाव!

थानाध्यक्ष हैं हम! नामजद आरोपित के जगह उसके बाप/बेटे/भाई किसी को भी कर सकते हैं गिरफ्तार! क्या बिहार पुलिस की छवि धूमिल करने पर अमादा है समस्तीपुर पुलिस ? नामजद आरोपित के जगह आरोपित के पिता को किया गिरफ्तार! कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए वाद के अनुसंधानकर्ता को लगायी कड़ी फटकार

उजियारपुर में लिफ्टिंग गैंग का अजुबा कारनामा! महिला को बाईक पर लिफ्ट देने के बहाने उड़ा लिए हजारों रूपए और मोबाइल! उजियारपुर में अप्रैल-मई माह में हो चुकी है दर्जनों लूट, चोरी, छिनतई व डकैती की घटना कार्रवाई शून्य! चुपचाप बैठे हैं उजियारपुर SHO व वरीय पुलिस पदाधिकारी