???? बिग ब्रेकिंग- सैकड़ों समर्थकों के साथ पैक्स अध्यक्ष पद के लिए युवा उम्मीदवार श्याम कुमार ने किया नामांकन पत्र दाखिल,

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:( समस्तीपुर ) जिले के उजियारपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन परिसर में, पैक्स चुनाव 2024 के निमित्त बने नामांकन कोषांग में प्रखंड के लखनीपुर महेशपट्टी गांव निवासी, स्वर्गीय गणेश प्रसाद सिंह के पुत्र श्याम कुमार ने तीसरे दिन सोमवार 18 नवम्बर को, अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया।

नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद नामांकन कक्ष से बाहर निकलते ही, उनके समर्थकों ने उन्हें फुल मालाओं से लाद दिया। इस दौरान पैक्स अध्यक्ष पद पर नामांकन दाखिल करने वाले अभ्यर्थी श्याम कुमार ने, पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि, हमारा देश कृषि प्रधान देश है।

इसलिए हमारा पहला उद्देश्य यही रहेगा कि, हम अपने पंचायत के किसानों को जागरूक कर सके, क्योंकि जब तक किसान भाईयों को जागरूक नहीं किया जाएगा, तब तक बेहतर रूप से सरकार की योजनाओं को किसान भाईयों तक नहीं पहुंचाया जा सकता है। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि, किसान भाईयों का मुख्य मुद्दा है खाद, बीज, बिजली, पानी आदि की उपलब्धता।

इसलिए अगर वह पैक्स अध्यक्ष पद पर जीत हासिल करते हैं तो, वह अपने पंचायत के किसान भाईयों के लिए बिजली, पानी, खाद आदि की संपूर्ण व्यवस्था करेंगे, ताकि किसान भाईयों को कोई परेशानी ना हो। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि, इस पद पर जीत हासिल करने के लिए उन्हें सभी लोगों के जनसमर्थन की भी जरूरत होगी।

जिसकी वह आशा सभी किसान भाइयों से रखते हैं। इस दौरान पैक्स अध्यक्ष उम्मीदवार श्याम कुमार उर्फ प्रवीण ने यह भी बताया कि, अगर वह पैक्स अध्यक्ष पद पर जीत हासिल करते हैं तो, वह अपने पंचायत के सभी किसान भाईयों को तकनीकी रूप से मजबूती प्रदान करने में अपनी पुरी शक्ति लगा देंगे, क्योंकि उन्होंने अक्सर देखा है कि कृषि को हमारे गांव तथा देश के लोग अंतिम पायदान पर रखते हैं जो कि गलत है।

इसलिए वह अध्यक्ष पद पर जीत हासिल करते ही, कृषि से संबंधित सभी प्रकार की तकनीकी जानकारी वह अपने किसान भाइयों को देकर, उन्हें अंतिम पायदान पर नहीं, बल्कि प्रथम स्थान पर लाने की हरसंभव कोशिश करेंगे।

इस दौरान मौके पर डॉ दिनेश प्रसाद सिंह, मोहम्मद चांद, मोहम्मद ईम्तियाज, मोहम्मद परवेज आलम, घूरन सहनी, अर्जुन सहनी राम कुमार सहनी, बबलू सहनी, अरुण कुमार सिंह, शंभू कुमार सिंह, सोनू कुमार कुशवाहा, अरविंद कुमार सिंह उर्फ मखना, पूर्व पंचायत समिति सदस्य राजकुमार राय, मोहम्मद गुड्डू, मोहम्मद शमशाद, परीक्षण सहनी सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महारानी की जिंदगी जीने के लिए जहां भी गयी! अपराधी, शराब माफिया व सता-पक्ष के लोगों से रखे मधुर संबंध, समस्तीपुर का शराब माफिया सीमावर्ती जिला में है एक्टिव! पदाधिकारी और माफिया के नाम सहित खुलासा बहूत जल्द।

महारानी की जिंदगी जीने के लिए जहां भी गयी! अपराधी, शराब माफिया व सता-पक्ष के लोगों से रखे मधुर संबंध, समस्तीपुर का शराब माफिया सीमावर्ती जिला में है एक्टिव! पदाधिकारी और माफिया के नाम सहित खुलासा बहूत जल्द।