अरविन्द कुमार:( बंगरा थाना ) जिले के बंगरा थाने की पुलिस ने, एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए थाना क्षेत्र के डीह सरसौना गांव में, अल्ट्राटेक सिमेंट फैक्ट्री पर एक मजदुर की हुई मौत के बाद, मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा कर रहे लोगों को समझाने पहुंची बंगरा थाना सहित अन्य थानों की पुलिस पर, जानलेवा हमला करने वाले व सीमेंट फैक्ट्री के कार्यालय में तोड़फोड़ करते हुए कार्यालय में रखे लैपटॉप, हार्ड डिस्क आदि को गायब करने वाले करीब आधा दर्जन उपद्रवी तत्त्वों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है।

थानाध्यक्ष बंगरा मनिषा कुमारी ने यह गिरफ्तारी विडियो फूटेज के आधार पर किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान बंगरा थाना क्षेत्र के रहीमाबाद मुर्गियाचक गांव निवासी, मोहम्मद ईशहाक के 39 वर्षिय पुत्र मोहम्मद गुलाब, रामबाबू राय के 30 वर्षिय पुत्र रंजन कुमार, मोहम्मद सज्जाद के 20 वर्षिय पुत्र मोहम्मद रोजिद, दिनेश महतो के 22 वर्षिय पुत्र राहूल कुमार, 21 वर्षिय चन्द्रदीप साह उर्फ छोटू उर्फ खतरा तथा बंगरा थाना क्षेत्र के ही गौसपुर सरसौना गांव निवासी, रामजतन पासवान के 23 वर्षिय पुत्र संतोष कुमार के रूप में की गयी है।
गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर अल्ट्राटेक सिमेंट फैक्ट्री से गायब की गयी लेनेवो कंपनी का एक लैपटॉप, लैपटॉप का चार्जर, D-LINK लिखा हुआ काला रंग का एक हार्ड डिस्क, एक उजले रंग का SOPHOS लिखा हुआ हार्ड डिस्क आदि बरामद किया गया है। जिसके बाद गिरफ्तार सभी उपद्रवी तत्वों से आवश्यक पुछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
उक्त जानकारी एएसपी सह एसडीपीओ सदर वन संजय कुमार पांडेय ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दिया। आयोजित इस प्रेस वार्ता में मौजूद पत्रकारों को जानकारी देते हुए, एएसपी सह सदर एसडीपीओ वन संजय कुमार पांडेय ने बताया कि, बंगरा थाना अंतर्गत सरसौना गांव स्थित अल्ट्राटेक सिमेंट फैक्ट्री में 12/13 दिसम्बर की रात्रि में कार्य करने वाले मजदुर, झारखंड प्रदेश के पलामू जिला अंतर्गत हैदरनगर थाना क्षेत्र के चचेरियाकला गांव निवासी, भोला राम के 20 वर्षिय पुत्र सूर्यकांत कुमार की ट्रिपलर लोडिंग के दौरान फैक्ट्री के अंदर ही ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे।
जिसके कारण उनकी मौत हो गयी थी। जिसके बाद फैक्ट्री में कार्य करने वाले मृतक के परिजन एवं ग्रामीणों ने शव को फैक्ट्री के मुख्य गेट पर रखकर विरोध प्रदर्शन करते हुए मुआवजे की मांग करने लगे।
इसी बीच अचानक मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोग उत्तेजित होकर, फैक्ट्री के कार्यालय का शीशा, सीसीटीवी कैमरा सहित अन्य सामानों को तोड़ने-फोड़ने लगे। उधर घटना की सूचना मिलने के बाद बंगरा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर उग्र लोगों को समझाने बुझाने लगी, हालांकि इसी दौरान कुछ उपद्रवी लोगों ने पुलिस के कार्यों में बाधा उत्पन्न करते हुए, पुलिस टीम पर जानलेवा हमला व पथराव करना शुरू कर दिया।
जिसमें लगभग 10-15 पुलिस कर्मी जख्मी हो गए। जिसके बाद पुलिस टीम पर हमला करने वाले उपद्रवियों के विरूद्ध बंगरा थाना में थाना कांड संख्या-154/24 दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन उपद्रवी तत्वों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से फैक्ट्री से चुराई गयी सामान भी बरामद की गई है। उक्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए बनी टीम में बंगरा थानाध्यक्ष मनिषा कुमारी, अपर थानाध्यक्ष बंगरा प्रिति कुमारी, पुलिस अवर निरीक्षक रामावधेश सिंह, आफताब अहमद खान सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे।







