???? बिग ब्रेकिंग- भाकपा-माले जिला कमिटी की बैठक जिला कार्यालय में संपन्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/नसीब लाल झा:( समस्तीपुर) जिला मुख्यालय स्थित मालगोदाम चौक पर भाकपा माले जिला कमिटी की बैठक, जिला सचिव उमेश कुमार की अध्यक्षता व पोलिट ब्यूरो सदस्य सह मिथिलांचल प्रभारी कॉ॰ धीरेंद्र झा के पर्यवेक्षण में जिला कार्यालय पर संपन्न हुई।

आयोजित इस बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी पोलिट ब्यूरो सदस्य सह मिथिलांचल प्रभारी धीरेंद्र झा ने कहा कि, भाजपा की नीतीश सरकार बढ़ती गरीबी, बेकारी और पलायन के प्रति गंभीर नहीं है। यात्रा पर यात्रा निकल रही है, लेकिन राज्य में पलायन बढ़ती ही जा रही हैं। राज्य में अफसरशाही चरमसीमा पर है।

मजदूरी के नाम पर महाघोटाला चल रहा है। जिसको लेकर भाकपा माले पटना में “बदलो बिहार महाजुटान” 9 मार्च को आयोजित करेगी। बैठक में पूर्व में चलाए गए आंदोलनों की समीक्षा, सदस्यता नवीकरण, पार्टी का सदस्य बनाने, 18-31 जनवरी तक जिला, कमिश्नरी एवं राज्य स्तरीय बिहार के बदलाव विषय पर समागम की तैयारी करने, 1-21 फरवरी को बदलो बिहार न्याय यात्रा के दूसरे चरण की तैयारी करने, 29-30 दिसंबर को समस्तीपुर में ऐपवा राज्य परिषद की बैठक की तैयारी आदि कार्यक्रमों को सफल बनाने का निर्णय लिया गया।

इस दौरान केंद्रीय कमिटी सदस्य मंजू प्रकाश ने, जिले में बढ़ रहे हत्या व अपराध पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि, सरकार का अधिकारियों पर और पुलिस का अपराधियों पर इकबाल खत्म हो गया है। नीतीश सरकार से बिहार नहीं संभल रहा है। राज्य कमिटी सदस्य बंदना सिंह ने कहा कि जिले में भूमाफिया सक्रिय है।

दाखिल-खारिज, परिमार्जन आदि में जमकर घूसखोरी चल रहा है। भाजपा-जदयू के संरक्षण में भूमाफिया, अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष गठजोड़, आम-आवाम को तंगोतबाह कर रही है। राज्य में रोजाना जमीनी विवाद में लगातार हत्याएं हो रही है। इसलिए वहलोग सरकार तथा प्रशासन का पर्दाफाश करते हुए, अपराध मुक्त समस्तीपुर बनाने के लिए आंदोलन तेज करेगी।

मौके पर केंद्रीय कमिटी सदस्य मंजू प्रकाश, राज्य कमिटी सदस्य बंदना सिंह, जिला कमिटी सदस्य अजय कुमार, ललन कुमार, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, महेश कुमार, रौशन कुमार, रंजीत राम, प्रमिला राय, दिनेश कुमार, अमित कुमार, राज कुमार चौधरी, आसिफ होदा, महावीर पोद्दार, रामचंद्र पासवान, जीबछ पासवान, फूलबाबू सिंह, फूलेंद्र प्रसाद सिंह, अनील चौधरी, जयंत कुमार, संजीत पासवान आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *