अरविन्द कुमार/नसीब लाल झा:(समस्तीपुर) जिला मुख्यालय स्थित रेलवे अधिकारी विश्राम गृह स्थित, ललित कला केंद्र भवन के सभागार में, बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति पटना, तथा रेलवे अस्पताल समस्तीपुर के सौजन्य से, समस्तीपुर रेल मंडल में पदस्थापित रेलवे सुरक्षा बल के सदस्यों के बीच, HIV (AIDS) विषय पर प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

आयोजित इस कार्यशाला का उद्घाटन रेलवे मुख्य चिकित्सा अधीक्षक समस्तीपुर डॉ सुनील कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक समस्तीपुर डॉ रेखा साहू, अपर परियोजना निदेशक बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति पटना अरविंद कुमार, स्वास्थ्य परिदर्शक चिकित्सा समस्तीपुर सुरजीत कुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर समस्तीपुर वेदप्रकाश वर्मा ने संयुक्त रूप से किया।

आयोजित इस कार्यशाला में मौजूद आरपीएफ जवानों को संबोधित करते हुए, अपर परियोजना निदेशक बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति पटना अरविंद कुमार ने बताया कि, HIV (AIDS) से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी भारत सरकार के 1097 टॉल फ्री नंबर पर उपलब्ध है।

इसलिए किसी भी प्रकार की जानकारी या समस्या के समाधान के लिए इस नंबर पर कभी भी संपर्क किया जा सकता है। जहां सभी प्रकार की पहचान गुप्त रखी जाती है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि, जिस समय एड्स का प्रसार लोगों में बढ़ा था, उस समय लोगों में काफी भ्रांतियां भी फैल गयी थी।

शुरू शुरू में जब लोगों को पता चलता था कि, किसी को HIV (AIDS) है तो, लोग उसे गाँव से बाहर निकाल देते थे। उन्हें डर रहता था कि, कहीं उस संक्रमित व्यक्ति से यह बीमारी उन्हें न हो जाए, लेकिन भारत सरकार और बिहार सरकार ने संयुक्त रूप से इस पर काम किया, जिसके बाद लोगों के बीच इस बीमारी से संबंधित फैली भ्रांतियों व अफवाहों को दुर करने के उद्देश्य से प्रचार प्रसार व विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन कर रोक लगाया गया।

जिसके बाद आज लोग HIV (AIDS) से पिड़ित होने के बाबजूद सामान्य जिंदगी जी रहे हैं। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि, पहले अगर किसी को यह जानकारी मिल जाती थी कि, किसी को HIV (AIDS) है तो, उसके साथ उसके कार्यस्थल पर भी भेदभाव किया जाता था, लेकिन आज ऐसा नही है।
सरकार ने एक ऐसा कानून बना दिया कि, अगर कार्यस्थल पर किसी HIV (AIDS) पिड़ित व्यक्ति के साथ कोई भेदभाव किया जाता है तो, उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जिसके बाद धीरे धीरे लोगों के बीच जागरूकता फैली और आज वह बगैर किसी भेदभाव के सामान्य रूप से अपने कार्यस्थल पर काम करते हैं।
कार्यशाला में मौजूद अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक समस्तीपुर डॉ रेखा साहू ने बताया कि, HIV (AIDS) मुख्यतः चार कारणों से फैलते हैं, पहला असुरक्षित यौन संबंध बनाने से, दुसरा एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ाने, तीसरा संक्रमित सिरींज के इस्तेमाल करने से तथा चौथा गर्भवती महिला से उसके गर्भ में पल रहे बच्चे को।
इसके अलावा पांचवा ऐसा कोई भी कारण नही है, जिससे HIV (AIDS) का संक्रमण फैलता हो। इसलिए हमेशा अपने जीवनसाथी के प्रति वफादार रहें, जरूरत पड़ने पर जांच किया हुआ रक्त का ही उपयोग करें, ईंजेक्शन लेने के लिए हमेशा नए सुई व सिरींज का उपयोग करें, तथा गर्भवती महिला को गर्भधारण से पूर्व तथा डिलेवरी होने तक डॉक्टर के संपर्क में रहना चाहिए, ताकि इस बीमारी पर पुरी तरह रोक लगायी जा सके।
मौके पर आरपीएफ इंस्पेक्टर समस्तीपुर अंगद कुमार, धनंजय कुमार, मुख्य पर्यवेक्षक सुजीत कुमार सहित समस्तीपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले सहरसा, दरभंगा, रक्सौल, मोतिहारी, नरकटियागंज, बनमंखी आदि रेलवे स्टेशनों पर तैनात रेलवे पुलिस के पदाधिकारी सहित, डॉग स्क्वायड टीम के सदस्य, कंट्रोल रूम कमांडेंट ऑफिस के अधिकारी तथा जवान मौजूद रहे।








