शिक्षा व रोजगार प्रदान करने व पलायन रोकने में विफल है सरकार: महावीर पोद्दार भाकपा-माले

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर: जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत हरपुर रेवाड़ी गांव में, भाकपा माले प्रखंड कमिटी सदस्यों एवं शाखा सचिव की संयुक्त बैठक, रविवार 16 मार्च को हरपुर रेवाड़ी में आयोजित की गयी।

जिसकी अध्यक्षता तनंजय प्रकाश ने किया। आयोजित इस बैठक में सोमवार 17 मार्च को अंगारघाट पंचायत भवन पर राजस्व कर्मचारी अवधेश कुमार का पुतला दहन व प्रतिरोध सभा करने, बुधवार 19 मार्च को अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर संगठनों के आह्वान पर मजदूरों के प्रदर्शन में शामिल होने, तथा 20 मार्च को चैता दक्षिणी पंचायत में नौकरी और रोजगार दो – युवाओं और मजदूरों का पलायन रोको नारे के साथ, केंद्र व राज्य सरकार की विफलताओं के खिलाफ प्रतिरोध मार्च निकालने का निर्णय लिया गया है।

आयोजित इस बैठक को संबोधित करते हुए, भाकपा माले जिला स्थायी समिति सदस्य महावीर पोद्दार ने कहा कि, सरकार टुटती सड़क व ढ़हते पुल पुलिया दिखा कर विकास करने का दंभ भर रही है, जबकि लाखों करोड़ों छात्र, युवा और मजदूर, शिक्षा एवं रोजगार के लिए दूसरे राज्यों के महानगरों की ओर पलायन कर रहे हैं।

उच्च शिक्षण संस्थानों में शिक्षा और नौकरी रोजगार के अभाव के कारण, राज्य से पलायन रोकने में सरकार पूरी तरह विफल हो गई है।

बैठक में प्रखंड कमिटी सदस्य दिलीप कुमार राय, समीम मंसुरी, शाखा सचिव जागेश्वर राय, मोहम्मद मुस्तफा, निर्धन शर्मा, राम सगुण सिंह, मंटून राय, कपिल देव महतो, राजकुमार दास सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🔴 बिग ब्रेकिंग: नाजिरपुर पंचायत में मनरेगा योजनाओं के नाम पर लाखों की लूट, बिना मजदूर लगाए अवैध तरीके से निकाली जा रही लाखों की सरकारी राशि, उजियारपुर पीओ के मुंह पर लगा ताला! मोबाइल को नेटवर्क कवरेज एरिया से रखते हैं बाहर

🔴 बिग ब्रेकिंग: नाजिरपुर पंचायत में मनरेगा योजनाओं के नाम पर लाखों की लूट, बिना मजदूर लगाए अवैध तरीके से निकाली जा रही लाखों की सरकारी राशि, उजियारपुर पीओ के मुंह पर लगा ताला! मोबाइल को नेटवर्क कवरेज एरिया से रखते हैं बाहर