अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से रोसड़ा एसडीपीओ ने पेट्रोल पंप संचालक, सीएसपी संचालक व बैंक प्रबंधकों के साथ की बैठक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के रोसड़ा अनुमंडल अंतर्गत विभिन्न थाना परिसर में, अपराध नियंत्रण के उदेश्य से रोसड़ा एसडीपीओ सोनल कुमारी के नेतृत्व में, एक बैठक आयोजित की गयी। आयोजित इस बैठक में रोसड़ा अनुमंडलीय क्षेत्र के सभी बैंक प्रबंधक, सीएसपी संचालक व पेट्रोल पंप संचालक सहित अन्य व्यवसायी मौजूद रहे।

आयोजित इस बैठक में मौजूद सभी बैंक प्रबंधकों, सभी सीएसपी संचालकों, सभी पेट्रोल पंप संचालकों सहित ईलाके के सभी छोटे बड़े व्यवसायियों को संबोधित करते हुए रोसड़ा एसडीपीओ सोनल कुमारी ने बताया कि, अपराध नियंत्रण के दृष्टिकोण से, बैंक प्रबंधक, पेट्रोल पंप मालिक और सीएसपी संचालकों के साथ साथ, स्थानीय व्यवसायियों के साथ बैठक करना एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस बैठक का एक मात्र उद्देश्य है सभी प्रकार के अपराध पर रोक लगाना, तथा सुरक्षा उपायों को मजबूत करने के लिए एक रणनीति बनाना। इस दौरान उन्होंने बताया कि, सुरक्षा से संबंधित सभी उपायों को अपनाकर किसी भी प्रकार के अपराधिक वारदातों पर रोक लगाया जा सकता हैं। इस दौरान मुख्य रूप से उक्त सभी प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए, सभी प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरा, सुरक्षा गार्ड, व अलार्म सिस्टम निहायत जरूरी है।

इस दौरान आपसी सहयोग व समन्वय स्थापित करना प्रमुख रहा, ताकि किसी भी आपराधिक गतिविधी पर रोक लगायी जा सके।

इस दौरान एसडीपीओ सोनल कुमारी ने यह भी बताया कि, इस तह के बैठक से, अपराध की घटनाओं पर रोकथाम की जा सकती है। मौके पर रोसड़ा एसडीपीओ सोनल कुमारी, सिंघिया अपर थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय बैंक प्रबंधक, पेट्रोल पंप मालिक व सीएसपी संचालक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *