समस्तीपुर पुलिस के कथित एनकाउंटर में प्रिंस कुमार के घायल होने के बाद परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप! कहा घर से उठाकर ले जाने के दो दिन बाद उनके बेटे को फर्जी एनकाउंटर में मारी गोली!

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के दलसिंहसराय अनुमंडल अंतर्गत उजियारपुर थाना क्षेत्र के, भगवानपुर देसुआ गांव में बुधवार 20 मई की अहले सुबह करीब 3 बजे हुई, कथित पुलिस मुठभेड़ में घायल प्रिंस कुमार को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। घायल युवक प्रिंस कुमार की मां सुशीला देवी ने, समस्तीपुर पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मां ने ग की है। घटना से संबंधित आवेदन प्रिंस कुमार की मां ने डीजीपी सहित अन्य वरीय अधिकारियों को उपलब्ध कराकर कार्रवाई की मांग की है।

दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के भगवानपुर चकशेखु वार्ड 02 निवासी, सुशीला देवी ने डीजीपी बिहार को दिए आवेदन में बताया है कि, उनका पुत्र प्रिंस कुमार सोमवार 18 मई 2026 की सुबह, विद्यापतिधाम जल चढ़ाने गया था। जहां से लौटने के दौरान उनका पुत्र प्रिंस कुमार सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। जिसके बाद उसका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विद्यापतिनगर में कराया गया था। इलाज के बाद वह घर पर ही आराम कर रहा था।

प्रिंस कुमार की मां ने यह भी आरोप लगाया है कि, सोमवार 18 मई की रात ही करीब 2 बजे, दलसिंहसराय थाने की पुलिस तथा स्थानीय डीएसपी उनके घर पहुंचे और प्रिंस कुमार को जबरन उठाकर लेते चले गए। गई। जब उनलोगों ने पुलिस से गिरफ्तारी का कारण पूछा तो, पुलिसकर्मी उनसे गाली-गलौज करने लगे, तथा उनके पति पिंकू कुमार का मोबाइल फोन भी दलसिंहसराय पुलिस ने अपने कब्जे में कर लिया, साथ ही प्रिंस कुमार की जेब से 38 हजार रुपये निकाल लिए व बिना किसी जब्ती सूची के वह पैसे भी अपने साथ लेते चली गयी।

अगले दिन जब वह अपने पति के साथ दलसिंहसराय थाना जानकारी लेने पहुंचे तो, उन्हें डांट-फटकार कर भगा दिया गया। इसी बीच 20 मई को जानकारी मिली कि उजियारपुर थाना क्षेत्र के देसुआ गांव में पुलिस ने “ऑपरेशन लंगड़ा” के तहत प्रिंस कुमार को गोली मार दिया है, तथा ईलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर ले गयी है।

प्रिंस की मां ने समस्तीपुर पुलिस पर यह भी आरोप लगाया है कि, पुलिस ने पहले उनके बेटे प्रिंस को घर से उठाया, और बाद में अपनी कार्रवाई दिखाने के लिए उसे फर्जी एनकाउंटर में गोली मारकर घायल कर दिया। पुरे मामले को लेकर पुलिस की गोली से घायल प्रिंस कुमार की मां ने दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है।  फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से प्रिंस कुमार के मां द्वारा समस्तीपुर पुलिस पर लगाए गए इस आरोप पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *