भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों को लेकर अहम बैठक आयोजित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के हरपुर एलौथ स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में बुधवार, 20 मई को आगामी 23 एवं 24 मई को आयोजित होने वाले दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा उत्तरी जिलाध्यक्ष नीलम सहनी ने की।

बैठक की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ की गई। इसके बाद कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि एवं भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हेमलता वर्मा का मिथिला की पारंपरिक संस्कृति के अनुरूप पाग, माला एवं चादर भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमति नीलम देवी ने कहा कि, कार्यकर्ता ही भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं। 23 व 24 मई को प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य, कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यशैली, अनुशासन एवं जनसंपर्क की बारीकियों से अवगत कराना है, ताकि बूथ स्तर तक संगठन को और भी अधिक मजबूत बनाया जा सके। जिलाध्यक्ष श्रीमति सहनी ने यह भी कहा कि, प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी, जिससे सभी कार्यकर्ता आम लोगों तक सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से पहुंचा सकें।

इस दौरान जिलाध्यक्ष श्रीमति नीलम सहनी ने यह भी बताया कि, प्रशिक्षण शिविर को अनुशासित, व्यवस्थित एवं सर्वसुविधायुक्त बनाने के लिए, विभिन्न टोलियों का गठन किया गया है, तथा प्रत्येक टोली को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई है, ताकि आयोजन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने यह भी कहा कि, भोजन व्यवस्था, आवास, पंजीकरण, मंच संचालन, स्वागत, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए पार्टी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं को अलग-अलग दायित्व सौंपे गए हैं। बैठक के दौरान आगामी प्रशिक्षण वर्ग की विस्तृत रूपरेखा भी प्रस्तुत की गई। इसमें प्रशिक्षण सत्रों के विषय, वक्ताओं की सूची, कार्यकर्ताओं की भागीदारी तथा कार्यक्रम के संचालन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर भी विस्तार रूप से चर्चा की गई।

मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शर्मा, जिला महामंत्री सुनील गुप्ता, सुनील राय, बैद्यनाथ झा, विमला सिंह, युवा जिलाध्यक्ष विमल कुमार गोलू, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विरेन्द्र यादव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कासिम अंसारी, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष सुशील पासवान, जिला उपाध्यक्ष श्याम पासवान, राजीव सूर्यवंशी सहित मुकेश सिंह, संगम कुमार, सिकंदर आलम, गायत्री सिंह, संजय सिंह, मधुमाला, रंजीत कुशवाहा, कनक कुंदन, अर्जून पासवान एवं अशोक चौधरी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *