???? बिग ब्रेकिंग: रफ्तार का कहर- तेज गति स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई, घटनास्थल पर दो दोस्तों की मौत, आधा दर्जन स्कॉर्पियो सवार घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर थाना अंतर्गत विशनपुर दलसिंहसराय पथ पर महिसारी गांव के पास, सोमवार 26 मई की देर रात, दलसिंहसराय की ओर जा रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, अनियंत्रित होकर एक बिजली के खंभे से टकरा गई। जिसमें स्कॉर्पियो सवार दो युवकों की मौत घटनास्थल पर हीं हो गई, तथा करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सभी घायलों का ईलाज उनके परिजन जिला के ही अलग अलग निजि अस्पतालों में करवा रहे हैं। उधर घटना की सुचना मिलने के बाद उजियारपुर थाने की पुलिस, व डायल 112 की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच, मृत दोनों युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर, पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज मामले की छानबीन में जुट गए हैं।

मृत युवकों की पहचान 21 वर्षिय सौरभ कुमार व 24 वर्षिय बब्बन कुमार के रूप में की गयी है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि, स्कॉर्पियो सवार सभी युवक दलसिंहसराय थाना क्षेत्र से, उजियारपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर देसुआ गांव एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे।

जहां शादी समारोह में शामिल होकर वापिस दलसिंहसराय लौटते समय उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई। जिसमे दो युवक की मौत हो गयी तथा आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इस मामले में उजियारपुर थानाध्यक्ष का बताना है कि, सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *