पीने के पानी की समस्या से त्रस्त लोगों ने एनएच-28 को किया जाम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के दलसिंहसराय प्रखंड अंतर्गत बसढ़िया पंचायत के कई वार्डो में, जल मीनार का पानी पिछले दो सप्ताह से नहीं मिलने के कारण, शुक्रवार 13 जून की शाम लोगो ने गांव से गुजरने वाली एनएच 28 को जाम कर दिया, तथा सरकार विरोधी नारे लगाने लगे।

एनएच 28 जाम कर रहे ग्रामीणों का बताना है कि, बसढ़िया पंचायत के वार्ड 7 मे, पानी की टंकी लगीहुई है। जिससे पंचायत के वार्ड संख्या 7, 8, 9, 10, 11 व 12 के सैकड़ो लोगो के घरों में, नल जल योजना के तहत पानी सप्लाई किया जाता है, लेकिन विगत दो सप्ताह से नल जल योजना का जलापूर्ति बंद है।

जब नल जल योजना के संरक्षक से जानकारी ली गयी तो, उसका बताना है कि, बिजली का मीटर जल गया है। जिसकी मरम्मति विभाग द्वारा नही कराया गया है। जबकि इसकी शिकायत योजना से संबंधित अन्य पदाधिकारियों से भी किया गया है, लेकिन अभी तक विभाग के द्वारा भी इस दिशा में कोई पहल नही किया गया है।

जिसके बाद उनलोगों ने सड़क जाम किया है। वहीं इस संबंध में पुछे जाने पर पंचायत के मुखिया हेमंत सहनी का बताना है कि, नल-जल योजना का बिजली मीटर जला हुआ है। जिसकी शिकायत संबंधित विभाग से भी की गई थी, लेकिन अभी तक विभाग के द्वारा इसे ठीक नही किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *