महिला थाना पर निगरानी का छापा 20 हजार रूपए रिश्वत लेते महिला थानाध्यक्ष व चालक गिरफ्तार, गिरफ्तारी के बाद मुंह छिपाती दिखी महिला थानाध्यक्ष पुतुल कुमारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिला मुख्यालय स्थित महिला थाना पर निगरानी विभाग की टीम ने, छापामारी करते हुए महिला थानाध्यक्ष पुतुल कुमारी व थाना के वाहन चालक को 20 हजार रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया, तथा अपने साथ पटना लेते चली गयी।

महिला थानाध्यक्ष पुतुल कुमारी के गिरफ्तारी की सुचना जैसे ही जिला के अन्य पुलिस कर्मियों को हुई, पुलिस महकमा में हरकंप मच गया। इधर छापेमारी की सूचना मिलते ही एएसपी संजय कुमार पांडेय भी महिला थाना पहुंच मामले की जानकारी लेते दिखे। महिला थानाध्यक्ष की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी देते हुए निगरानी विभाग के डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छतौना गांव निवासी राजीव रंजन ने, निगरानी विभाग को जानकारी दिया था कि,  महिला थानाध्यक्ष के द्वारा उन्हें नोटिस देकर थाने पर बुलाया गया था।

जहां महिला थाना के कर्मियों द्वारा उनके साथ मारपीट की गयी, तथा मामले को रफा-दफा करने के नाम पर 40 हजार रुपए की मांग की गई। हालांकि काफी गिड़गिड़ाने के बाद यह मामला 20 में तय हो गया, और प्राथमिकी दर्ज नही की गयी। जिसकी सुचना पिड़ित राजीव रंजन के द्वारा 10 जुलाई को निगरानी विभाग में की गयी।

राजीव रंजन के द्वारा की गयी शिकायत की जब जांच की गयी तो, मामला सत्य पाया गया। जिसके बाद उनके द्वारा महिला थानाध्यक्ष को रिश्वत के पैसे देने का समय तय किया गया, तथा रिश्वत के 20 हजार रूपए लेते हुए महिला थानाध्यक्ष पुतुल कुमारी व थाना के वाहन चालक गुड्डू कुमार को 20 हजार रूपए लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।

जिसे वहलोग अपने साथ लेकर पटना जा रहे हैं। वहीं पीड़ित छतौना गांव निवासी, राजीव रंजन का बताना है कि, उनके ही गांव की रहने वाली पूजा कुमारी नाम की एक महिला, उनके खिलाफ महिला थाना को आवेदन दे दी। जिसकी जानकारी उन्हें एक नोटिस के माध्यम से दिया गया।

वह 8 जुलाई को थाना में इस नोटिस से संबंधित जानकारी लेने पहुंचे तो, उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया, मामला खत्म करने के एवज में उनसे 40 हजार रूपए की मांग की गयी। जब उन्होंने 40 हजार रूपए देने में असमर्थता जतायी। जिसके बाद 20 हजार में मामले को रफा-दफा करने की बात तय हो गयी। जिसकी सुचना उन्होंने निगरानी विभाग की टीम को दे दिया। जिसके बाद निगरानी की टीम ने रिश्वत के पैसे के साथ, महिला थानाध्यक्ष पुतुल कुमारी व उसके ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Comment