समस्तीपुर। जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत जितवारपुर चांदनी चौक के पास, सुमित कुमार उर्फ गुड्ड उर्फ महाकाल की हुई गोली मारकर हत्या मामले में, मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने, एक बदमाश युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

गिरफ्तार बदमाश युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर चौथ निवासी, स्वर्गीय हरिचन्द्र राय के पुत्र प्रिंस कुमार उर्फ रामदेव के रूप में की गयी है। गिरफ्तार बदमाश के पास से 01 पिस्टल व 01 जिंदा गोली भी बरामद किया गया है। उक्त जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक सह एसडीपीओ सदर 01 संजय कुमार पांडेय ने प्रेस वार्ता के माध्यम से दिया।
गुरुवार 31 जुलाई को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय पर आयोजित एक प्रेस वार्ता में मौजूद पत्रकारों को जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक सह एसडीपीओ सदर 01 संजय कुमार पांडेय ने बताया कि, गुरुवार 24 जुलाई की शाम करीब 06:30 बजे, जितवारपुर चांदनी चौक के पास स्थित हाट के पास अज्ञात बदमाशों ने, सब्जी खरीदने सुमित कुमार उर्फ गुड्ड उर्फ महाकाल की गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। जिसे ईलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया गया था।
जिसकी ईलाज के दौरान मौत हो गयी थी। जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेश पर व उनके निर्देशन में एक टीम का गठन कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गयी। छानबीन के क्रम में प्राप्त मानवीय आसुचना व तकनीकी अनुसंधान के आधार पर, घटना को अंजाम देने में शामिल सभी बदमाशों की पहचान कर ली गयी, जिसमें शामिल सभी बदमाशों में से मुख्य बदमाश प्रिंस राय उर्फ रामदेव राय को, मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के लगुनियां रघुकंठ गांव के दरियापुर टोले से गिरफ्तार कर लिया।
पुछताछ के क्रम में गिरफ्तार बदमाश प्रिंस कुमार उर्फ रामदेव ने इस घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है। इस दौरान श्री पांडेय ने यह भी बताया कि, पुछताछ के क्रम में गिरफ्तार बदमाश प्रिंस कुमार उर्फ रामदेव ने, पुलिस को यह जानकारी भी दिया है कि, मृतक सुमित कुमार उर्फ गुड्ड उर्फ महाकाल ने, विगत कुछ माह पूर्व उनके घर पर चढ़कर उनके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसलिए उसने अपने पिता के मौत का बदला लेने के लिए सुमित कुमार उर्फ गुड्ड उर्फ महाकाल को गोली मारकर हत्या कर दिया।
इस घटना के उद्भेदन के लिए बनी टीम में थानाध्यक्ष मुफस्सिल अजीत प्रसाद सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक चन्द्रभुषण कुमार, राहुल कुमार, रोहित कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक खुश्बु कुमारी, प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक दीपक कुमार, पीटीसी अरविंद कुमार सहित अन्य शस्त्र बल मौजूद थे।







