???? बिग ब्रेकिंग: डॉक्टर से ईलाज कराकर घर लौट रहे युवक को बेखौफ बदमाशों ने बाईक लूटने के बाद मारी गोली, मौके पर हुई मौत!

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के दलसिंहसराय अनुमंडल अंतर्गत घटहो थाना क्षेत्र के खजुरी घटहो मुख्य मार्ग पर बाईक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से घटहो थाने की पुलिस ने ईलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया।

जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत युवक की पहचान विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के हरपुर बोचहा पंचायत के दुबहा वार्ड 12 निवासी, राम प्रवेश पटेल के 25 वर्षिय पुत्र शिवम कुमार के रूप में की गयी है। बाद में घटहो पुलिस मृत युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।

वहीं सुचना मिलने के बाद अंचल पुलिस निरीक्षक पिंकी प्रसाद व दलसिंहसराय सीडीपीओ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए हैं। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक दिल्ली में रहकर काम करता है। विगत दिनों उसके जीजा की मौत हो गयी थी। जिसमें वह शामिल होने दिल्ली से अपने घर हरपुर बोचहा गांव आया हुआ था।

घर आने के बाद मृतक की तबीयत खराब हो गयी थी। इसलिए वह अपना ईलाज कराने समस्तीपुर गया हुआ था। जहां से लौटने के क्रम में घटहो थाना क्षेत्र के सरायरंजन घटहो मुख्य मार्ग पर दयाल चौक के पास, बाईक सवार तीन की संख्या में बदमाशों ने उसे रोक लिया, तथा बाईक लूटने लगा।

जिसका विरोध करने पर बाईक सवार बदमाशों ने मृतक को गोली मार दी। स्थानीय सुत्रों का बताना है कि, घटनास्थल के आसपास करीब 3-4 गोली फायर होने की आवाज सुनाई दिया था। स्थानीय लोगों ने आशंका जाहिर किया है कि, संभव है कि पहले मृतक को डराने के उद्देश्य से बदमाशों ने हवाई फायरिंग किया होगा, बाद में गोली मार दिया होगा।

अब देखना यह दिलचस्प होगा कि, घटहो पुलिस कब तक इस घटना मे शामिल बदमाशों को गिरफ्तार कर पाती है ? क्योंकि अभी तक आधा दर्जन से भी ज्यादा मामले ऐसे हैं, जिसका खुलासा घटहो पुलिस अभी तक नही कर पायी है। हालांकि अंचल निरीक्षक पिंकी प्रसाद के दलसिंहसराय अनुमंडल में पदस्थापन के बाद कार्रवाई के कुछ आस जागते हुए दिखाई पड़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *