अंगारघाट थाना परिसर में आयोजित की गयी शांति समिति की बैठक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिहार की आवाज। अंगारघाट। अरविन्द कुमार/अरूण कुमार सुमन

समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत अंगारघाट थाना परिसर में, दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी।

आयोजित इस शांति समिति की बैठक में थाना क्षेत्र के सभी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, बिजली मानव बल, डीजे संचालक एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित हुए।

आयोजित इस शांति समिति की बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार ने कहा कि, आगामी दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर दशहरा का पर्व शान्ति और सौहार्द वातावरण में मनाई जाए इसका हरहाल में ख्याल रखी जानी चाहिए।

पूजा समिति के लोगों से उन्होंने दो दिनों के अंदर दस स्वयंसेवकों की सूची आधार कार्ड व मोबाइल नंबर के साथ उपलब्ध कराने को कहा। इस दौरान थानाध्यक्ष ने पूजा के दौरान सभी प्रकार के अश्लील व द्वीअर्थी गानें को बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए कहा।

मौके पर पुलिस अवर निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह, बीरेश्वर सिंह, रितेश कुमार सिंह, भाकपा माले नेता महावीर पोद्दार, राम लौलीन राय, प्रभु नारायण राय, समीम मंसुरी, मंतेष चौधरी, मुखिया प्रेमनाथ महतो, चौहान, नथुनी राय, मनोज कुमार गिरि, कृष्ण कुमार शर्मा, शिव शंकर राय सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उजियारपुर में लिफ्टिंग गैंग का अजुबा कारनामा! महिला को बाईक पर लिफ्ट देने के बहाने उड़ा लिए हजारों रूपए और मोबाइल! उजियारपुर में अप्रैल-मई माह में हो चुकी है दर्जनों लूट, चोरी, छिनतई व डकैती की घटना कार्रवाई शून्य! चुपचाप बैठे हैं उजियारपुर SHO व वरीय पुलिस पदाधिकारी

उजियारपुर में लिफ्टिंग गैंग का अजुबा कारनामा! महिला को बाईक पर लिफ्ट देने के बहाने उड़ा लिए हजारों रूपए और मोबाइल! उजियारपुर में अप्रैल-मई माह में हो चुकी है दर्जनों लूट, चोरी, छिनतई व डकैती की घटना कार्रवाई शून्य! चुपचाप बैठे हैं उजियारपुर SHO व वरीय पुलिस पदाधिकारी