समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रायपुर फील्ड में, महागठबंधन उम्मीदवार वर्तमान विधायक आलोक कुमार मेहता के पक्ष में मतदान करने के उद्देश्य से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक चुनावी सभा को संबोधित किया।

हजारों हजार की संख्या में तेजस्वी यादव को देखने व सुनने पहुंचे लोगों को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि, बीते 20 वर्षों में नितिश कुमार की सरकार ने बेरोजगार युवाओं के लिए कुछ भी नहीं किया है।

अगर उन्होंने प्रदेश में उद्योगों-धंधों की स्थापना किया होता तो, आज बिहार के युवाओं को रोजगार के लिए अन्य राज्यों की ओर पलायन नहीं करना पड़ता।

इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि, बिहार के लोगों को हिंदू-मुस्लिम के नाम पर बांटने वाले को हटाईए, तथा उनलोगों को एक बार मौका दीजिए, अगर हमने अपने किए वादे पूरे नही किए तो, अगली बार हमें भी हटा दीजिएगा। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकारी कर्मचारियों तथा मानदेय कर्मियों के लिए भी कई बड़ी घोषणाएं कीं।

उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने पर टोला सेवक, आशा, चौकीदार, रसोइया और सेविका समेत सभी कर्मियों का मानदेय बढ़ाया जाएगा, साथ ही बिहार के सभी संविदा कर्मियों को स्थायी भी किया जाएगा।

इस दौरान उन्होंने जीविका दीदियों के सीएम को भी स्थायी करने का वादा किया। उन्होंने यह भी कहा कि, 20 नवंबर के बाद नया कानून बनाकर हर घर में सरकारी नौकरी सुनिश्चित कराने की बात भी कही, साथ ही महिलाओं के लिए माय बहिन योजना को लागु कर सभी को 2500 प्रतिमाह देने की बात भी कही।

इस दौरान तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि, नीतीश चाचा ने बीते बीस वर्षों में पलायन रोकने के लिए कोई ठोस कदम नही उठाया है। इसलिए अगर हमारी सरकार बनेगी तो हम नया बिहार बनाएंगे। मेरी उम्र भले ही कच्ची हो लेकिन, जुबान पक्की है। उनका सपना है भ्रष्टाचार मुक्त बिहार बनाने का, जिसे वह बनाकर रहेंगे।

आगे उन्होंने यह भी कहा कि, एनडीए ने अभी तक मुख्यमंत्री के चेहरा की घोषणा तक नही किया है। भाजपा के लोग नीतीश कुमार के साथ अन्याय कर रही है। भाजपा के अमित शाह का कहना है कि, चुनाव नतीजा घोषित होने के बाद ही मुख्यमंत्री के चेहरे की घोषणा की जाएगी।

इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर सीधा हमला करते हुए कहा कि, मोदी जी फैक्ट्री लगाएंगे गुजरात में और सफलता चाहिए बिहार में। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि, बिहार के लोगों को बाहरी ताकतें नियंत्रित करना चाहती हैं।

यही नही अभी जिस तरह की हालत मुख्यमंत्री जी की है, उससे स्पष्ट होता है कि, बिहार में नीतीश चाचा के चेहरे को आगे करके सरकार दिल्ली से चलाई जा रही है। उन्होनें यह भी कहा कि, बिहार के थाना में चुहा हजारों लीटर शराब पी जाता है, नदी पर बने बांध को चुहा काट देता है, पुल के पीलर को भी चुहा ध्वस्त कर देता है। अब आप लोग ही बताइए कि, यह भ्रष्टाचार है कि नही ?

बिहार के किसी भी थाना में बगैर घुस लिए प्राथमिकी दर्ज नही होती है। अंचल के सीओ बाबू बिना रिश्वत लिए दाखिल खारिज नही करते हैं। हत्या हो जाती है और अपराधी पकड़ा नही जाता है। जिससे साबित होता है कि, यहां भ्रष्टाचार अपनी चरमसीमा पर है।

सभा के अंत में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने हाथ जोड़कर लोगों से, जिला के सभी 10 विधानसभा क्षेत्र के महागठबंधन प्रत्याशी को अपार बहुमत से जिताने की अपील किया।

मौके पर उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक आलोक कुमार मेहता, वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रत्याशी फूलबाबू सिंह, विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रत्याशी अजय कुमार, कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रत्याशी रंजित राम, मोहिउद्दीननगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रत्याशी एज्या यादव, राजद जिलाध्यक्ष

राजेश्वर महतो, राजद प्रखंड अध्यक्ष राम लौलीन राय, लोहागीर पंचायत अध्यक्ष चंदन कुमार, विजय कुमार नीरज, अर्जुन सहनी, अनिल राय, बबलू कुमार, दलसिंहसराय प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद जाबिर हुसैन, युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष मिथिलेश कुमार राय उर्फ गोप जी, लोहागीर सरपंच निरंजन कुमार, उमेश सहनी, मोहम्मद चांद, मोहम्मद ईम्तियाज,
मोहम्मद शमशाद, छात्र राजद प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद साहिल, प्रभु नारायण राय, कामेश्वर राय, राजेन्द्र सिंह, कृष्णा सहनी, विकास कुमार, बबलू कुमार राय सहित हजारों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण व महागठबंधन के लोग मौजूद थे।







