महिला थानाध्यक्ष ने न्यायालय के आदेश पर थाना कांड संख्या 69/24 के फिरार अभियुक्त के घर को किया कुर्क

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दरभंगा। जिले के महिला थाने की पुलिस ने महिला थाना कांड संख्या: 69/24 के नामजद अभियुक्त, बहेरी थाना के अठहर निवासी, विनोद साहू के पुत्र जितेंद्र साहू के घर को न्यायालय के आदेश पर कुर्क कर लिया।

कुर्की जब्ती की यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर, मंगलवार 20 जनवरी को की गयी है। इस संबंध में बताया जाता है कि, उक्त नामजद आरोपित घटना के बाद से ही फिरार चल रहा था।

जिसके बाद महिला थानाध्यक्ष मनिषा कुमारी ने न्यायालय के आदेश पर यह कुर्की की कार्रवाई की है। इस दौरान मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ भी जुटी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उजियारपुर के ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ पर उठे सवाल, पुलिस प्रेस विज्ञप्ति में कई विरोधाभास! गबन के मामला को बताया लूट! लूट की बाईक बरामदगी पर भी संदेह! एनकाउंटर में गोली लगने की जगह व बगैर प्रेस वार्ता की कार्रवाई भी संदेह को दे रहा बल