बिहार की आवाज। संवाददाता। जिले के दलसिंहसराय एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा के नेतृत्व में बनी टीम ने, एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए घटहो थाना क्षेत्र के खजुरी पंचायत स्थित एसएच-88 अरमौली विकास ढ़ाबा के पास से दलसिंहसराय की तरफ जाने वाली रास्ते पर से एक स्वीफ्ट कार बरामद करते हुए, उक्त कार से करीब 2 हजार 2 सौ 3 प्रतिबंधित विस्कोरेक्स कफ सिरप का बोतल बरामद करने में सफलता हासिल किया है।

बरामद कफ सिरप का बाजार मूल्य करीब 2 लाख 50 हजार रूपए बताया जा रहा है। दलसिंहसराय एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा के नेतृत्व में बनी टीम को उक्त सफलता मंगलवार 03 फरवरी की देर रात करीब 12:50 बजे मिली। इस दौरान बरामद स्विफ्ट कार का चालक पुलिस बल को सामने देखकर भागने लगा।

जिसे छापामारी टीम में शामिल पुलिस के जवानों ने खदेड़कर पकड़ लिया। गिरफ्तार चालक की पहचान नवादा जिला के बुंदेलखंड थाना अंतर्गत पाड़ नवादा गांव निवासी नागेन्द्र प्रसाद के 30 वर्षिय पुत्र विकास कुमार के रूप में की गयी है। उक्त जानकारी एसडीपीओ दलसिंहसराय विवेक कुमार शर्मा ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दलसिंहसराय के कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दिया।
प्रेस वार्ता में मौजूद पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसडीपीओ दलसिंहसराय विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि, घटहो थानाध्यक्ष को मंगलवार 03 फरवरी की देर रात करीब 12:45 बजे यह सुचना मिली कि, एक स्वीफ्ट कार व किसी अन्य वाहन के बीच टक्कर हो गयी है। सुचना मिलने के बाद जब घटहो थाने की पुलिस सदल बल घटनास्थल पर पहुंची तो वहां एक ही स्विफ्ट कार खड़ी थी, जो पुरी तरह क्षतिग्रस्त थी।
कार के पास पहुंचने पर कार चालक कार से निकलकर भागने लगा। जिसे शस्त्र बल के द्वारा खदेड़कर पकड़ लिया गया, तथा कार को जप्त कर थाने ले आया गया। थाना पर लाने के बाद जब उस कार की तलाशी ली गयी तो उक्त कार की डिक्की व बीच वाले सीट पर से काफी मात्रा में प्रतिबंधित विस्कोरेक्स कफ सिरप बरामद किया गया।
जिसके बाद गिरफ्तार युवक से आवश्यक पुछताछ के बाद अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान छापामारी दल में थानाध्यक्ष घटहो रजनीश कुमार रंजन, सहायक पुलिस अवर निरीक्षक विनोद कुमार सहित अन्य शस्त्र बल शामिल थे।








