बिहार की आवाज। संवाददाता। जिले के उजियारपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय परिसर में, जनसमस्याओं से जुड़ी अपनी मांगों के समर्थन में, भाकपा-माले का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल बुधवार 25 फरवरी को तीसरे दिन भी जारी रहा। लगातार तीन दिनों तक भुख हड़ताल पर रहने के कारण अनशनकारियों की बिगड़ती हालत व किसी भी वरीय पदाधिकारियों के द्वारा अनशनकारियों के जनसमस्याओं से जुड़ी मांगों से संबंधित सार्थक पहल नही होता देख, भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने प्रखंड मुख्यालय में प्रतिरोध मार्च निकालकर अंचलाधिकारी उजियारपुर आकाश कुमार का पुतला दहन किया।

इस दौरान भाकपा माले ने अनशनकारियों के समर्थन में एक प्रतिरोध सभा का आयोजन भी किया, तथा गुरुवार 26 फरवरी को प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों का पुतला दहन करने का घोषणा भी किया। आयोजित इस प्रतिरोध सभा को संबोधित करते हुए, भाकपा माले जिला स्थायी समिति सदस्य फूलबाबू सिंह ने कहा कि, बिहार के डबल इंजन की दस हजरिया सरकार में अधिकारी बेलगाम हो चुके हैं।
घूस के बल पर ही प्रदेश में सरकार चलाई जा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना में लाखों रुपए बिचौलियों के माध्यम से वसुली की जा रही है, बावजूद गरीबों और जरूरतमंद परिवारों का नाम आवास योजना की सुची में शामिल नही किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने आवास योजना की सूची को सार्वजनिक करने की भी मांग की।
उन्होंने आगे कहा कि, अंचलाधिकारी उजियारपुर के द्वारा दाखिल-खारिज और परिमार्जन के आवेदन पर लोगों का शोषण कर रहे हैं। जिसके कारण भूमि विवाद को बढ़ावा मिल रहा है, और इसके कारण प्रत्येक गांव में आपसी तनाव बढ़ रहा है। भूमि विवाद के निपटारे के नाम पर आयोजित जनता दरबार केवल दिखावा बन कर रह गयी है।
मौके पर प्रखंड कमिटी सदस्य पप्पू यादव, राहुल राय, नवीन प्रसाद सिंह, शमीम मंसूरी, विजय कुमार राम, मोहम्मद उस्मान, रामदुलार सिंह, रामनारायण सिंह, रामप्रसाद सिंह, मोहम्मद शकूर, सुशील कुमार सिंह, संजीत कुमार साह, जंग बहादुर पाल, फूलन देवी, गुलशन आरा, छात्र नेता रोहित पासवान, मधुकर कुमार आदि मौजूद थे।







