समस्तीपुर। गैस उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसे लेकर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) दिलीप कुमार ने शहर स्थित गैस गोदाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और गैस एजेंसी संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि उपभोक्ताओं को गैस आपूर्ति में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

निरीक्षण के क्रम में एसडीओ ने गैस भंडारण और वितरण व्यवस्था की जानकारी ली तथा यह सुनिश्चित करने को कहा कि सभी उपभोक्ताओं तक समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए।
अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने उपभोक्ताओं से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है और सभी उपभोक्ताओं को उनकी जरूरत के अनुसार समय पर गैस उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि सभी उपभोक्ताओं को उनकी आवश्यकता के अनुसार गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए और आपूर्ति व्यवस्था सुचारू बनी रहे।







