समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र से एक युवक के अचानक लापता हो जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद से परिजनों में चिंता का माहौल है और वहलोग लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए हैं।

इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के सरदारगंज निवासी, दिलीप राम का 30 वर्षीय पुत्र रवि कुमार, शुक्रवार 13 मार्च की दोपहर से अचानक गायब है। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं चल सका है।
परिजनों ने बताया कि रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में भी खोजबीन की जा रही है, लेकिन युवक का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इस बीच किसी अनहोनी की आशंका से पूरा परिवार डरा-सहमा और परेशान है।
युवक के लापता होने के बाद पीड़ित परिवार ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से मदद की गुहार लगाई है। परिजनों ने अपील किया है कि, यदि किसी को रवि कुमार के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत उन्हें मोबाइल नंबर: 9821910310 व 9958032069 या दलसिंहसराय थाना को सूचित कर सकते हैं। फिलहाल परिजन लगातार उसकी तलाश में लगे हुए हैं, ताकि उसे सुरक्षित बरामद किया जा सके।






