शहादत दिवस पर युवाओं ने निकाला “युवा अधिकार मार्च” गुंजे रोजगार और शिक्षा के नारे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पुसा/समस्तीपुर। प्रखंड क्षेत्र में आज इंकलाबी नौजवान सभा (RYA) के द्वारा, राष्ट्रनायक भगत सिंह के शहादत दिवस पर युवा अधिकार मार्च निकाला गया। यह मार्च बोस कम्पनी चौक से शुरू होकर, उमा पाण्डेय महाविद्यालय पर जाकर समाप्त हो गया।

मार्च में शामिल युवाओं ने “शहीद-ए-आजम भगत सिंह की क्रांतिकारी विरासत जिंदाबाद”, “भगत तेरा मिशन अधूरा, हम सब मिलकर करेंगे पूरा”, “नफरत का कारोबार बंद करो—रोजगार का प्रबंध करो”, “रोजी दो-रोजगार दो नहीं तो गद्दी छोड़ दो” समेत कई गगनभेदी नारे लगाए। इसके साथ ही युवाओं ने रोजगार, शिक्षा और भविष्य से जुड़े मुद्दों को भी जोरदार तरीके से उठाया।

आयोजित इस मार्च के दौरान आरवाईए के जिला सचिव रौशन कुमार की अध्यक्षता में एक सभा का आयोजन भी किया गया। आयोजित इस सभा को संबोधित करते हुए RYA के जिला सचिव रौशन कुमार ने कहा कि, भगत सिंह ने पूंजीवाद और साम्राज्यवाद को मानव जाति का सबसे बड़ा दुश्मन बताया था, साथ ही वह हर प्रकार के शोषण के खिलाफ थे। उन्होंने कहा कि भगत सिंह एक ऐसे समाज का निर्माण करना चाहते थे, जहां किसी भी प्रकार का शोषण न हो, और उत्पादन के साधनों पर कुछ विशेष लोगों का एकाधिकार स्थापित ना हो, लेकिन आज इस वर्तमान समय में, देश के अंदर ठीक इसके विपरीत हालात बने हुए हैं, और लोकतंत्र व संविधान पर खतरा मंडरा रहा है।

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि, वहलोग लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए एकजुट हों। इस दौरान उनलोगों ने यह मांग भी किया कि, भगत सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए तथा 23 मार्च को सरकारी अवकाश घोषित किया जाए।

इस दौरान मौके पर गणेश कुमार, मनदीप कुमार, राजीव कुमार, सूरज कुमार, मणि कुमार, सुजीत यादव, विकास कुमार, सत्यम यादव, अंश कुमार, सुमित कुमार पाठक, दिलीप कुमार, प्रिंस कुमार, आशीष कुमार, नीतीश यादव, सौरभ कुमार, गोलू कुमार समेत दर्जनों नौजवान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्राथमिक मकतब लक्ष्मीपुर महेशपट्टी में तिथि भोज का किया गया आयोजन विद्यालय के शिक्षकों ने निजि कोष से इस तिथि भोज का किया था आयोजन तिथि भोज में स्कूली बच्चों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का उठाया लुत्फ