खानपुर के सिरोपट्टी में अनियंत्रित ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के खानपुर थाना अंतर्गत सिरोपट्टी गांव में रविवार 22 मार्च की सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दरअसल लोहा लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।l।

घटना के संबंध मे प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक समस्तीपुर के मथुरापुर घाट से आकर शिवाजीनगर की ओर जा रहा था। इसी दौरान सिरोपट्टी गांव के समीप ट्रक चालक अचानक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे ट्रक सड़क किनारे पलट गयी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस स्थान पर ट्रक पलटा, उसके दोनों ओर रिहायशी मकान हैं। यदि ट्रक कुछ दूरी आगे या पीछे पलटता, तो वह किसी घर पर गिर सकता था और बड़ा हादसा हो सकता था। संयोगवश ट्रक खाली स्थान पर पलट गया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई।

घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि लापरवाही से वाहन चलाने वाले ट्रक चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *