समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत पतैली कोरबद्धा बालिका उच्च विद्यालय परिसर में, भाकपा माले प्रखंड कमिटी उजियारपुर की बैठक, आज रविवार 22 मार्च को प्रखंड सचिव गंगा प्रसाद पासवान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पार्टी का दो दिवसीय 11वां जिला सम्मेलन 31 मार्च से 01 अप्रैल 2026 तक कल्याणपुर प्रखंड के वीरसिंहपुर स्थित चंदा विवाह भवन में आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में उजियारपुर प्रखंड से चुने गए 52 प्रतिनिधि भाग लेंगे।
बताया गया कि सम्मेलन को पार्टी के राज्य सचिव कुणाल जी एवं पोलित ब्यूरो सदस्य सह मिथिलांचल प्रभारी धीरेन्द्र झा संबोधित करेंगे। बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा माले के जिला स्थायी समिति सदस्य महावीर पोद्दार ने कहा कि सम्मेलन में अन्याय के खिलाफ न्याय और शोषण-दमन के विरुद्ध अधिकार के लिए जनसंघर्ष को और मजबूत करने की ठोस रणनीति तैयार की जाएगी।
वहीं, पार्टी नेता फूल बाबू सिंह ने कहा कि बिहार को “बुलडोजर राज” की प्रयोगशाला बनाने के प्रयासों के खिलाफ व्यापक जनप्रतिरोध खड़ा करने की योजना इस सम्मेलन में बनाई जाएगी।
बैठक में फूलेन्द्र प्रसाद सिंह, फिरोजा बेगम, शंकर प्रसाद यादव, राम भरोस राय, समीम मंसूरी, धनंजय प्रकाश, दिलीप कुमार राय, विजय कुमार राम, मो. उस्मान, हेमंत कुमार सिंह, रामबली सिंह, नवीन कुमार सिंह, राहुल राय, रोहित कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








