भाकपा माले प्रखंड कमिटी ताजपुर की बैठक सफलतापुर्वक संपन्न, बैठक में आंदोलन तेज करने का लिया गया निर्णय

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। भाकपा माले ताजपुर प्रखंड कमिटी की बैठक रविवार 12 अप्रैल को नगर परिषद क्षेत्र के गांधी चौक पर प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, सदस्यता अभियान तेज करने और जनसमस्याओं को लेकर आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में 15 अप्रैल को राज्य सम्मेलन के डेलीगेट चुनाव हेतु समस्तीपुर शहर के मालगोदाम चौक स्थित जिला कार्यालय में निर्वाचक मंडल के सदस्यों से मतदान कराने पर चर्चा हुई। साथ ही 18-19 अप्रैल को कल्याणपुर के वीरसिंगपुर में आयोजित जिला सम्मेलन तथा 16-17-18 मई को दरभंगा में होने वाले राज्य सम्मेलन की सफलता को लेकर कोष संग्रह, प्रचार-प्रसार एवं पर्चा वितरण करने का निर्णय लिया गया।

सदस्यों ने अपने विचार रखते हुए कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, किसान-मजदूरों की बदहाली, बिजली आपूर्ति की अनियमितता, राशन वितरण में गड़बड़ी तथा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की खराब स्थिति के खिलाफ गांव-गांव अभियान चलाया जाएगा। पंचायत स्तर पर बैठकें कर लोगों को संगठित किया जाएगा और चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।

प्रखंड कमिटी ने सभी पंचायतों में शाखा कमिटी को सक्रिय करने, नए सदस्यों को जोड़ने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने का भी निर्णय लिया। साथ ही निकट भविष्य में प्रखंड मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने की भी घोषणा की गई।

बैठक में ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, संजीव राय, राजदेव प्रसाद सिंह, शंकर महतो, प्रभात रंजन गुप्ता, आसिफ होदा, मनोज कुमार सिंह, मो. एजाज, रंजू कुमारी, जीतेंद्र सहनी, ललन दास सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *