भाजपा में संगठनात्मक फेरबदल, दो मंडलों में नए अध्यक्ष नियुक्त, कल्याणपुर दक्षिणी में राजन कुमार सिंह और पश्चिमी में दीपक कुमार गुप्ता को मिली जिम्मेदारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक जिला समस्तीपुर उत्तरी के अंतर्गत कल्याणपुर दक्षिणी एवं कल्याणपुर पश्चिमी मंडल में नए मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती नीलम सहनी ने कल्याणपुर दक्षिणी मंडल में राजन कुमार सिंह तथा कल्याणपुर पश्चिमी मंडल में दीपक कुमार गुप्ता को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी एवं संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया के निर्देशानुसार की गई है।

 

पूर्व मंडल पदाधिकारियों पर पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप

भाजपा की ओर से जारी बयान में पूर्व मंडल अध्यक्ष विजयशंकर ठाकुर, ओमप्रकाश कुशवाहा एवं अन्य पदाधिकारियों के विरुद्ध पिछले एक वर्ष से पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने की शिकायतें मिलने की बात कही गई है।

जारी बयान के अनुसार विगत विधानसभा चुनाव के दौरान, गठबंधन धर्म के विपरीत सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार करने, एनडीए प्रत्याशी के विरोध में वोट मांगने तथा केंद्रीय एवं जिला नेतृत्व के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणियां करने की शिकायतें सामने आई थीं।

पार्टी की ओर से यह भी कहा गया है कि, चुनाव के बाद भी सोशल मीडिया पर पार्टी की मर्यादा के विपरीत टिप्पणियां करने और संगठनात्मक दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने की शिकायतें मिलीं थीं। इनमें मंडल प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन नहीं करना तथा सरल ऐप पर कार्यक्रमों की ऑनलाइन रिपोर्टिंग नहीं करना प्रमुख रूप से शामिल बताया गया है।

कई बार समझाने के बावजूद सुधार नहीं होने का दावा

भाजपा के बयान में कहा गया है कि, संबंधित पदाधिकारियों को पार्टी नेतृत्व की ओर से कई बार समझाया गया और मार्गदर्शन भी दिया गया। इसके बावजूद अपेक्षित सुधार नहीं होने के कारण प्रदेश नेतृत्व स्तर पर उनके आचरण एवं संगठनात्मक अनुशासन को लेकर विचार-विमर्श किया जा रहा था। इसी बीच इनलोगों के द्वारा इस्तीफा दे दिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पिस्तौल से निकली गोली ने निभायी स्वामी भक्ति! पैर को छोड़कर अंगुठे को बनाया निशाना! भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान कथित गोलीबारी मामले में मंजयलाल यादव ने तोड़ी चुप्पी, आरोपों को बताया झूठा और बेबुनियाद