???? बिग ब्रेकिंग: उजियारपुर में लगातार दुसरे दिन भी किराना दुकान से लाखों की चोरी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

उजियारपुर: उजियारपुर थाना क्षेत्र के शाहवाजपुर गांव में, मंगलवार 16 जनवरी की रात, अज्ञात चोरों ने एक किराना स्टोर की दुकान से, करीब सवा तीन लाख के सामानों की चोरी कर ली। घटना की सूचना मिलते ही उजियारपुर घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पिड़ित व्यक्ति की पहचान थाना क्षेत्र के शहवाजपुर गांव निवासी, अजय कुंवर के पुत्र अंकित कुमार के रूप में की गयी है। पिड़ित व्यक्ति ने अपने दुकान में हुई चोरी की घटना से संबंधित आवेदन भी उजियारपुर पुलिस को उपलब्ध करा दिया है। थाना को दिए आवेदन में पिड़ित दुकानदार ने बताया है कि, अन्य दिनों की तरह ही जब वह मंगलवार 16 जनवरी की सुबह दुकान खोलने अपने दुकान पर पहुंचे तो देखा कि, दुकान का सारा सामान यत्र तत्र बिखरा हुआ है। उसके बाद उन्हें ज्ञात हुआ कि, उनके दुकान में चोरी हो चुका है। जिसमें चोरों ने उनके दुकान से 85 हजार का सिगरेट, 45 हजार का गुटखा, 85 हजार नकद सहित चावल, होर्लिक्स आदि सामान की चोरी उनके दुकान से कर ली। हालांकि पिड़ित ने इस मामले में अपने गांव के ही रोहित कुमार व कारू कुमार पर चोरी का शक जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उजियारपुर थाना क्षेत्र में 72 घंटा के अंदर उत्पाद पुलिस की दुसरी बड़ी कार्रवाई, थाना से 2 किलोमीटर की दुरी पर घंटों खड़ी रही लाखों रूपए मूल्य के ब्रांडेड शराब लोड कंटेनर, उजियारपुर पुलिस को जानकारी भी नही हुई, उत्पाद पुलिस ने छापामारी कर बरामद कर लिया प्रतिबंधित विदेशी शराब