अरविन्दकुमार/समस्तीपुर: इस वक्त की सबसे बड़ी खबर बिहार के समस्तीपुर जिला से आ रही है। जहां नगर थाना क्षेत्र व मथुरापुर ओपी थाना क्षेत्र के, सीमावर्ती ईलाके स्थित बुढ़ी गंडक नदी पुल पर, शनिवार 20 जनवरी की सुबह करीब 10:30 बजे, बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने, एक युवक को गोलियों से भून दिया। जिसमें उक्त युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे स्थानीय लोगों व घायल युवक के परिजनों द्वारा, ईलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया गया।

जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर भागीरथपुर गांव निवासी, 28 वर्षिय सोनू कुमार के रूप में की गयी है। उधर घटना की सुचना मिलते ही, नगर थाने की पुलिस सदल बल, सदर अस्पताल समस्तीपुर पहुंच, मामले की छानबीन में जूट गयी है। उधर नगर थाना से महज 500-700 मीटर की दुरी पर हुई इस घटना के बाद, ईलाके में हरकंप मचा हुआ है। यह घटना उस वक्त हुई जिस वक्त मृतक गोविंदपुर स्थित अपने नानी गांव से, समस्तीपुर कोर्ट में किसी मामले में गवाही देने जा रहा था। वहीं घटना के संबंध में मृतक के परिजनों का बताना है कि, मृतक सुबह करीब दस बजे समस्तीपुर कोर्ट जाने के लिए पैदल ही घर से निकला था। कुछ देर बाद जानकारी मिली कि बाईक सवार बदमाशों ने उसे बुढ़ी गंडक नदी पुल पर गोली मार दी है। जिसमें उसकी मौत हो गयी है।

वहीं घटनास्थल पर मौजूद लोगों का बताना है कि, जिस समय यह घटना हुई, उस समय पुल पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे। घटना के वक्त मृतक अपने पिता के साथ पैदल ही, बुढ़ी गंडक नदी पुल से जा रहा था। इसी दौरान अचानक एक बाईक पर सवार दो की संख्या में आए बदमाशों ने, मृतक को घेरकर गोलियों की बरसात कर दी। जिसमे से तीन गोली मृतक को जा लगी। गोली लगने के बाद वह युवक गंभीर रूप से जख्मी होकर घटनास्थल पर ही गिर गया। जिसके बाद सभी बदमाश घटनास्थल से फरार हो गए। घटना की सुचना मिलते ही घायल युवक के परिजनों ने, घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से ईलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सुत्रों का बताना है कि, मृतक सोनू कुमार भी आपराधिक प्रवृति का व्यक्ति था। कुछ दिनों पहले ही वह एक हत्या मामले में जेल से जमानत पर बाहर आया था। संभावना जतायी जा रही है कि, यह हत्या भी उस हत्या के प्रतिशोध में ही किया गया है। वहीं संबंध में एएसपी समस्तीपुर संजय कुमार पांडे का बताना है कि, एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। मामले की छानबीन की जा रही है। बहूत जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।







