???? बिग ब्रेकिंग: PHED विभाग की JE गणिता कुमारी की लापरवाही आई सामने। पानी टंकी फटने के कारण PHED द्वारा संचालित नल-जल योजना का पानी 01 माह से है बंद। पीने के पानी को तरस रहे लोग। JE बेखबर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर/उजियारपुर: उजियारपुर प्रखंड के लखनीपुर महेशपट्टी पंचायत स्थित वार्ड संख्या 08 में, पीएचईडी विभाग द्वारा संचालित नल-जल योजना के जलमीनार पर लगाए गए, पानी की टंकी फट जाने के कारण जलापूर्ति की व्यवस्था ठप हो गयी।

इस संबंध में मिल रही जानकारी के अनुसार, उजियारपुर प्रखंड के लखनीपुर महेशपट्टी पंचायत के वार्ड संख्या 08 में, विगत वर्ष 2022 के दिसम्बर माह में ही, पीएचईडी विभाग द्वारा मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत जल मीनार का निर्माण किया गया गया था, तथा उसी जल मीनार के ऊपर टंकी रखकर उस वार्ड में जलापूर्ति की जा रही थी, लेकिन इधर करीब 1 माह पूर्व दोपहर के समय अन्य दिनों की तरह ही, जब उस पानी टंकी में पानी भरा जा रहा था, कि इसी दौरान एकाएक पानी टंकी फट गया। जिससे उस टंकी का सारा पानी नीचे गिर गया। पानी टंकी फटने की आवाज सुनकर मौके पर काफी संख्या में लोग जमा हो गए। लोगों ने पीएचईडी विभाग पर यह आरोप भी लगाया कि, इस योजना में घटिया किस्म की टंकी के साथ साथ, इसके निर्माण कार्य में भी बड़े पैमाने पर धांधली करने के साथ ही लूट- खसोट भी की गई थी।

स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि, यह टंकी शुरू से ही काफी कमजोर थी। इसका जल मीनार भी बनने के समय से ही काफी कमजोर है। जिसे छिपाने के लिए उस समय निर्माण कार्य में लगे ठिकेदार ने मोटा परत प्लास्टर चढ़ा दिया था। स्थानीय लोगों ने आशंका जाहिर किया है कि आने वाले दिनों में जलमीनार भी ध्वस्त हो जाएगा। फिलहाल वार्ड संख्या 08 के लोगों के बीच पीने के पानी को लेकर त्राहिमाम मचा हुआ है। वहीं इस बाबत जानकारी के लिए जब पीएचईडी विभाग की कनीय अभियंता गणिता कुमारी के मोबाईल संख्या पर संपर्क करने की कोशिश की गयी, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नही किया। वहीं इस बाबत पुछे जाने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी उजियारपुर डॉ भृगुनाथ सिंह ने बताया कि, इसका निर्माण पीएचईडी विभाग के द्वारा कराया गया था, तथा इसके मेंटेनेंस की जिम्मेवारी भी 5 वर्षो तक पीएचईडी विभाग के पास ही रहती है। विभागीय अभियंता से सुचना प्राप्त की जा रही है। बहूत जल्द क्षतिग्रस्त टंकी को बदलकर नया टंकी लगाकर जलापूर्ति शुरू कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दलसिंहसराय थाना से महिला कैदी फरार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप! दलसिंहसराय थाना का कैदी पुर्व में भी सदर अस्पताल से हो चुका है फरार! चौकीदार पर गिरी थी गाज! थाना से फरार होने पर क्या थानाध्यक्ष ईरशाद आलम होंगे निलंबित?

दलसिंहसराय थाना से महिला कैदी फरार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप! दलसिंहसराय थाना का कैदी पुर्व में भी सदर अस्पताल से हो चुका है फरार! चौकीदार पर गिरी थी गाज! थाना से फरार होने पर क्या थानाध्यक्ष ईरशाद आलम होंगे निलंबित?