???? बिग ब्रेकिंग: जननायक एक्सप्रेस में लूटपाट के दौरान बदमाशों ने युवक को मारी गोली

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/समस्तीपुर: समस्तीपुर मुजफ्फरपुर रेलखंड पर स्थित, कर्पूरीग्राम रेलवे स्टेशन पर दरभंगा से अमृतसर जा रही जननायक एक्सप्रेस में सफर कर रहे लोगों से बदमाशों ने लूटपाट के दौरान करने पर एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया, तथा हथियार लहराते हुए भाग निकले। गोली चलने की आवाज सुनकर सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग कर्पूरीग्राम रेलवे स्टेशन पहुंच गए। जहां से घायल युवक को स्थानीय लोगों ने ईलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।

गोलो युवक के पैर में लगी है। घटना की सुचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन में जूट गयी है। गोली लगने से घायल युवक की पहचान बेतिया निवासी मिठू कुमार के रूप में की गयी है। घायल युवक दरभंगा से अमृतसर जा रहा था। जहां रास्ते में यह घटना हो गयी। बदमाशों की संख्या 2 बतायी जा रही है। घायल युवक का बताना है कि, बदमाशों के बोलचाल की भाषा से लग रहा था कि, वह पंजाबी भाषा अच्छी तरह से जानता था। पिड़ित युवक का बताना है कि, बदमाशों ने उससे मोबाईल व नकदी तथा एक अन्य लड़के से भी मोबाईल व नकदी लूट लिए हैं। वहीं घटनास्थल पर मौजूद लोगों का बताना है कि, युवक से लूटपाट करने व गोली मारने के बाद दोनों बदमाश फिर से उसी ट्रेन में सवार हो गए। पिड़ित युवक का बताना है कि, वह अमृतसर जाने के लिए दरभंगा स्टेशन पर जननायक एक्सप्रेस में सवार हुए थे। इसी दौरान कर्पूरीग्राम स्टेशन पहुंचने से पहले ही दो की संख्या में आए हथियारबंद बदमाशों ने उनसे तथा एक अन्य युवक से लूटपाट शुरू कर दी। जब उनलोगों ने इस लूटपाट का विरोध किया तो, बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी, तथा भाग निकले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *