???? बिग ब्रेकिंग: मुखिया ने फहराया तिरंगा, गरीबों के बीच कंबल का किया वितरण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/उजियारपुर: उजियारपुर प्रखंड के लखनीपुर महेशपट्टी पंचायत की मुखिया बेनजीर बानो ने, अपने निवास स्थान पर शुक्रवार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर, झंडोत्तोलन कर राष्ट्र ध्वज को सलामी दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद स्कूली बच्चों ने भी, राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दिया।

झंडोत्तोलन के बाद स्थानीय मुखिया बेनजीर बानो ने, पंचायत के सैकड़ों गरीब, विकलांग, असहाय व निर्धन लोगों के बीच गर्म कपड़े व कंबल का वितरण भी किया। इस दौरान स्थानीय मुखिया का आवासीय परिसर भारत माता की जय व अन्य देशभक्ति नारों से गुंजायमान रहा।

कार्यक्रम में मौजूद पंचायत के पुर्व मुखिया सह वर्तमान मुखिया पति, रिजवी उर्फ भाईजान ने बताया कि, पंचायत के लोगों के बीच विगत कुछ वर्षों से, वह 26 जनवरी के अवसर पर कंबल वितरण का कार्यक्रम करते आ रहे हैं। जिसके तहत वह पंचायत के सैकड़ों निर्धन गरीब व निसहाय लोगों के बीच कंबल वितरण करते हैं।

इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए, इस वर्ष भी 26 जनवरी को कंबल वितरण किया गया है। कार्यक्रम के अंत में मौजूद लोगों के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया। मौके पर मुखिया बेनजीर बानो, पुर्व मुखिया सह मुखिया पति रिजवी उर्फ भाईजान, उपमुखिया पति अरविन्द कुमार राय, मोहम्मद शमशाद, विजय रजक, मोहम्मद सोहैल, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उजियारपुर के ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ पर उठे सवाल, पुलिस प्रेस विज्ञप्ति में कई विरोधाभास! गबन के मामला को बताया लूट! लूट की बाईक बरामदगी पर भी संदेह! एनकाउंटर में गोली लगने की जगह व बगैर प्रेस वार्ता की कार्रवाई भी संदेह को दे रहा बल

उजियारपुर के ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ पर उठे सवाल, पुलिस प्रेस विज्ञप्ति में कई विरोधाभास! गबन के मामला को बताया लूट! लूट की बाईक बरामदगी पर भी संदेह! एनकाउंटर में गोली लगने की जगह व बगैर प्रेस वार्ता की कार्रवाई भी संदेह को दे रहा बल