अरविन्द कुमार/समस्तीपुर: उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत बिरनामातुला पंचायत में, भाकपा माले ने जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के जयंती से महात्मा गाँधी जी के शहादत दिवस तक, राज्यव्यापी संविधान बचाओ-लोकतंत्र बचाओ जन संकल्प पदयात्रा कार्यक्रम के तहत, रविवार 28 जनवरी को, महावीर पोद्दार के नेतृत्व में पदयात्रा निकाला गया। पदयात्रा को संबोधित करते हुए भाकपा माले नेता महावीर पोद्दार ने बताया कि, भाजपा व RSS का शासन कारपोरेट लूट, आतंक व दमन का स्थायी शासन साबित हो रहा है।

हमारा संविधान हमारी आजादी के आंदोलन की उपज है। जिसे केंद्र सरकार खत्म कर देना चाहती है।देश की आजादी महात्मा गाँधी के नेतृत्व में लड़ी गयी लड़ाई का परिणाम है। इस दौरान उन्होंने यह भी ऐलान किया कि, 30 जनवरी को अंगारघाट चौक पर महात्मा गाँधी का शहादत दिवस मनाया जाएगा। मौके पर शमीम मंसूरी, तनंजय प्रकाश, हरिकान्त गिरि, मोहम्मद सलाम, जागेश्वर राय, मंटून राय, कारी सहनी, मोहम्मद मुस्तफा, राजा बाबू, नक्षत्र सहनी, विष्णुदेव साह, मोहम्मद नईम, दिलीप राय सहित दर्जनों लोग शामिल थे।







